छह महीने में हकीकत बन जाएगा 33 साल पुराना सपना

मुरादाबाद : गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास करते ही सासद सर्वेश सिंह भावुक हो गए।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 23 Sep 2018 10:10 AM (IST) Updated:Sun, 23 Sep 2018 10:13 AM (IST)
छह महीने में हकीकत बन जाएगा 33 साल पुराना सपना
छह महीने में हकीकत बन जाएगा 33 साल पुराना सपना

मुरादाबाद : गोविंद नगर फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास करते ही सासद सर्वेश सिंह की आखों में आसू छलक आए। उन्होंने भरोसा जताने के लिए जनता का धन्यवाद किया। रेलवे प्रशासन की ओर से फुट ओवरब्रिज के शिलान्यास कार्यक्रम में सासद भावुक हो गए। भावुक हुए सासद

बतौर मुख्य अतिथि अपने वादे और पुराने दिनों को याद करते हुए उन्होंने कहा कि वर्ष 2009 में चुनाव लड़ने के दौरान गोविंद नगर पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने फुट ओवरब्रिज न बनाए जाने पर नाराजगी जताई थी। बाद में वह चुनाव हार गए। वर्ष 2014 गोविंद नगर पहुंचे और जनता से कहा कि एक बार विश्वास कर देखें, जनता ने विश्वास कर वोट दिया और रिकार्ड मत से जीत मिली। खुशी इस बात की है कि मैंने जो वादा किया था, वह पूरा हो गया है। गोविंद नगर वासियों का विश्वास टूटने नहीं दिया है। गोविंद नगर एफओबी के लिए पूर्व मेयर बीना अग्रवाल के प्रयास के बारे में जानकारी दी। छह माह में हो जाएगा तैयार

मंडल रेल प्रबंधक एके सिंघल ने कहा कि छह माह में फुट ओवरब्रिज तैयार हो जाएगा। प्रयास है कि लोकसभा चुनाव से पहले इसे जनता के लिए खोल दिया जाए। इस अवसर पर महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, काठ विधायक राजेश सिंह चुन्नू, एमएलसी डॉ. जयपाल सिंह व्यस्त ने भी संबोधित किया। धन्यवाद सीनियर डीसीएम विवेक शर्मा ने और संचालन सुधाकर रंजन त्यागी ने किया। कार्यक्रम में पूर्व पार्षद गगन शर्मा, पार्षद महिमा भारद्वाज उपस्थित रहीं। एफओबी का ये है नक्शा

-रेल लाइन के उपर 45.37 मीटर को होगा निर्माण, पुल की चौड़ाई : 3.6 मीटर, उतरने व चढ़ने का रैंप 129.20 मीटर, लागत 6.38 करोड़ रुपये, नगर निगम ने प्रथम किस्त 1.38 करोड़ रुपये दिए। सोनकपुर ओवर ब्रिज को मिले 20 करोड़ रुपये

सासद ने कहा कि गोविंद नगर के अलावा महानगर में चल रहे कामों के तेजी के लिए बजट दिया गया है। सोनकपुर ओवरब्रिज के लिए बीस करोड़ शासन ने उपलब्ध कराया है। इसी तरह से काठ मिश्रीपुर बेगमपुर के बीच रामगंगा नदी पर पुल बनाने के लिए 16 करोड़ रुपये दिए गए हैं। लोकोशेड पुल को लेकर रेलवे मंत्री से वार्ता हुई है। रेल मंत्री ने दिसंबर तक लोकोशेड पुल चालू करने का आश्वासन दिया है। कपूर कंपनी के पास नया पुल बनाने के लिए डीआरएम व नगर आयुक्त को वार्ता करने का आदेश दिया है। देखने के लिए पहुंची भीड़

33 साल से केवल झूठे वादे सुनते आ रहे गोविंद नगर के वासियों के लिए रेल लाइन के ऊपर फुट ओवरब्रिज बनना एक सपना बनकर रह गया था। शनिवार को जब फुट ओवरब्रिज का शिलान्यास हो रहा था, उसे देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। आदोलन का नेतृत्व करने वाले गगन शर्मा सभी को धन्यवाद दे रहे थे। पुराने पुल के बगल में बनेगा नया कपूर कंपनी पुल

गोविंद नगर फुट ओवर ब्रिज शिलान्यास के दौरान सासद सर्वेश सिंह ने नये कपूर कंपनी पुल के बारे में डीआरएम व नगर आयुक्त से जानकारी ली और कहा कि दोनों अधिकारी बैठकर नये कपूर कंपनी पुल का निर्माण कार्य में तेजी लाएं। शाम छह बजे दोनों अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई। दोनों अधिकारियों ने नये कपूर कंपनी पुल को हैलेट रोड पर उतराने की योजना को खारिज कर दिया। पुराने पुल के बगल में नया पुल बनाने पर दोनों अधिकारी सहमत हो गए हैं। दोनों पुल तैयार हो जाने पर एक पुल जाने के लिए और दूसरा पुल आने के लिए बना दिया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि एक सप्ताह में नक्शा तैयार हो जाएगा और अध्ययन के लिए रेलवे के इंजीनिय¨रग विभाग को सौंप देगा। मंडल रेल प्रबंधक अजय कुमार सिंघल ने कहा कि पुराने कपूर कंपनी पुल के बगल में नया पुल बनाने के लिए नगर निगम को जमीन उपलब्ध करना पड़ेगा। पुल उतरने के स्थान पर अतिक्रमण है, उसे हटाना पड़ेगा। नये पुल के निर्माण में आने वाला खर्च नगर निगम प्रशासन को देना पड़ेगा।

chat bot
आपका साथी