डिलारी में 20 डेंगू पीड़ित मिले

मुरादाबाद जेएनएन डिलारी कस्बे में डेंगू ने पैर पसार दिए हैं।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 06:14 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 06:14 PM (IST)
डिलारी में 20 डेंगू पीड़ित मिले
डिलारी में 20 डेंगू पीड़ित मिले

मुरादाबाद, जेएनएन : डिलारी कस्बे में डेंगू ने पैर पसार दिए हैं। लगभग 10,000 की आबादी वाला कस्बा डेंगू महामारी की चपेट में आ चुका है। लगभग 20 लोगों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है। इनका उपचार निजी चिकित्सालय में किया जा रहा है। कस्बे के आसपास और बीच आबादी में गंदगी पसरी है। इस पर मच्छर पनप रहे हैं। कस्बे में सफाई न होने से नालिया चोक हो गई हैं। इस कारण गंदा पानी एकत्र है। सफाई के नाम पर सिर्फ खानापूरी की जा रही है।

कस्बा निवासी साक्षी सैनी, सोनम सैनी, बॉर्बी, सीताराम, मस्तराम, सुभानी, राजपाल के बेटे आदि 20 लोगों को लगभग एक हफ्ते से बुखार आ रहा। निजी चिकित्सालय में इनका उपचार किया जा रहा है। जाच में सभी बुखार के मरीजों को डेंगू की पुष्टि हुई है। जिससे समूचे कस्बे में दहशत बनी हुई है। बाशिदों ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के कारण डेंगू महामारी बड़ा रूप ले सकती है। लोगों ने कस्बे में तत्काल स्वास्थ्य शिविर लगाने की माग की है।

chat bot
आपका साथी