साध्वी प्राची बोलीं, सपा का नेता था रामवृक्ष यादव

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : साध्वी प्राची ने भी मथुरा प्रकरण पर उप्र सरकार को घेरा है। रामवृक्ष याद

By Edited By: Publish:Fri, 10 Jun 2016 02:07 AM (IST) Updated:Fri, 10 Jun 2016 02:07 AM (IST)
साध्वी प्राची बोलीं, सपा का नेता था रामवृक्ष यादव

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : साध्वी प्राची ने भी मथुरा प्रकरण पर उप्र सरकार को घेरा है। रामवृक्ष यादव को सपा का नेता करार दिया है। कहा कि रामवृक्ष यदि आरआरएस का स्वयंसेवक होता तो इतना कत्ले आम नहीं होता। वह सपा का नेता था, इसलिए इतने लोगों की जान गयी।

लखनऊ जाते समय रात साढ़े 10 बजे कुछ देर के लिए लाजपत नगर में कारोबारी अभिनंदन जैन के आवास पर पहुंचीं ¨हदूवादी नेत्री साध्वी ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि सपा अब सपा नहीं नमाजवादी पार्टी हो गयी है। मुस्लिम तुष्टीकरण अपनाया जा रहा है, सपा को सिर्फ कुर्सी चाहिये। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आतंक की जड़ें गहरी हो रही हैं। उन पर कार्रवाई नहीं हो रही है। उप्र में सभाओं पर प्रतिबंध पर बोलीं कि आजमगढ़ में सभा पर प्रतिबंध लगा दिया तो क्या हुआ, वहां के कार्यकर्ता हाईकोर्ट पहुंचे हैं। हमें न्याय मिलेगा। उन्होंने मुस्लिमों के भारत में रहने वाले बयान पर कहा कि भारत धर्म निरपेक्ष राष्ट्र है। इसलिए किसी को अपमानित नहीं करना चाहिये। जो भारत में भारत माता की जय नहीं बोलेगा, उसको रहने का भी अधिकार नहीं है। भारत माता की जय जयकार नहीं करना भारत माता का अपमान है। बोली कि वे रसखान, अब्दुल हमीद, महामहिम अब्दुल कलाम आजाद, चांद बीबी का सम्मान करती हैं। गद्दारों की कोई जगह नहीं है। जीओ और जीने दो के सिद्धांत पर ¨हदू चलता है। एक सवाल के जवाब में कहा कि 2017 में भाजपा की सरकार बनेगी और बिसहाड़ा, मथुरा कांड, रामपुर में विवि सभी की सीबीआइ जांच कराई जाएगी। उप्र प्रदेश में विकास के नाम पर बोलीं कि सिर्फ और सिर्फ मुसलमानों का विकास हुआ है। क्या ¨हदुओं की बेटियां गरीब नहीं हैं, उनको पढ़ने का हक नहीं है। उनको कोई मदद क्यों नहीं मिलती है? राम मंदिर पर कहा कि राम मंदिर बनके रहेगा, कोई ताकत नहीं रोक सकती है।

chat bot
आपका साथी