मौनी अमावस्या पर स्नान करके पुण्य कमाया

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद : मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन किया

By Edited By: Publish:Tue, 09 Feb 2016 02:10 AM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2016 02:10 AM (IST)
मौनी अमावस्या पर स्नान करके पुण्य कमाया

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद :

मौनी अमावस्या पर पवित्र नदियों में श्रद्धालुओं ने स्नान कर पूजन किया। साथ ही मंदिरों में भी पूजा-अर्चना की। दान करके पुण्य भी कमाया। मौनी अमावस्या का पर्व ¨हदू समाज में विशेष स्थान रखता है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान का विशेष विधान है। चूंकि इस बार का मौनी अमावस्या सोमवार को पड़ी, इसलिए इसे सोमवती अमावस्या भी कहा जाता है। मान्यता है कि इस दिन स्नान, दान और पूजन करने से पितृ दोष दूर होते हैं। जिन्हें पुत्र नहीं होता है वह यदि इस दिन पूजन करें तो उन्हें पुत्र की प्राप्ति होती है।

परशुराम ज्योतिष अनुसंधान केंद्र अवंतिका कालोनी के संचालक पंडित गंगा प्रसाद पांडेय कहते हैं कि मौनी अमावस्या पर स्नान से विशेष फल प्राप्त होता है। इस दिन मौन धारण करके स्नान करना चाहिए। चौबीस घंटे तक मौन धारण करने से सभी मनोकामना भी पूरी होती हैं। माना जाता है कि इस दिन पूजन अर्चन से भगवान शिव प्रसन्न होते हैं। महानगर के मंदिरों में सुबह से भी भक्तों की भीड़ लगी रही। स्नान के बाद तमाम भक्तों ने मंदिर में जाकर पूजन किया।

chat bot
आपका साथी