बूंदाबांदी के बीच शादी के बंधन में बंधे 124 जोड़े

जागरण संवाददाता मुरादाबाद समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नगर निगम ने मुख्यमंत्री सामूहिक वि

By JagranEdited By: Publish:Tue, 20 Jul 2021 05:05 AM (IST) Updated:Tue, 20 Jul 2021 05:05 AM (IST)
बूंदाबांदी के बीच शादी के बंधन में बंधे 124 जोड़े
बूंदाबांदी के बीच शादी के बंधन में बंधे 124 जोड़े

जागरण संवाददाता, मुरादाबाद: समाज कल्याण विभाग के सहयोग से नगर निगम ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कराया, जिसमें बूंदाबांदी के बीच 124 जोड़े वैवाहिक बंधन में बंध गए। बराती और घराती सभी सरकारी मेहमान बने। शादी होने के बाद नेताओं और अफसरों ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। दोनों धर्मों के नवविवाहित जोड़ों के एक साथ शादी के बंधन में बंधने से शादी का पंडाल सामाजिक सद्भाव की मिसाल बना।

सोमवार को सुबह से ही पंचायत भवन सभागार में गरीबों की बेटियों की शादियों के लिए तैयारियां चल रही थीं। खाने के लिए पंचायत भवन के बाहर पंडाल बनाया गया था। पंचायत भवन के सभागार में एक तरफ 64 हिदू जोड़ों की शादी कराई गई। इसके लिए हवनकुंड दूसरी तरफ 60 मुस्लिम जोड़ों का निकाह हुआ। हिदू नवविवाहित जोड़ों ने सात फेरे लेकर जीवन भर एक दूसरे का साथ निभाने का संकल्प लिया। निकाह होने के बाद मुस्लिम युवक-युवतियों ने जीवन साथ गुजारने का सफर शुरू किया। 124 जोड़ों की शादी के लिए भव्य व्यवस्था की गई थी लेकिन, बूंदाबांदी ने सारा मजा ही किरकिरा कर दिया। घराती और बरातियों के खाने के लिए व्यवस्था की गई थी। बरसात होने की वजह से खाना खाने में मेहमानों को परेशानी उठानी पड़ी। समाज कल्याण अधिकारी सुनील कुमार सिंह ने शादी के लिए आवेदन करने का तरीका बताया। कहा कि हम तो मददगार हैं। शादियां नगर निगम के अधिकारियों की मेहनत से हो रही हैं। महापौर विनोद अग्रवाल ने नवविवाहित जोड़ों को आर्शीवाद दिया। कहा कि अपने जीवन की हंसीखुशी शुरुआत करें। देश और समाज को आगे बढ़ाने की दिशा में आगे बढ़े। खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष ने कहा कि सरकार बिना भेदभाव के काम कर रही है। किसी का चेहरा देखकर तो योजना का लाभ नहीं दिया जाता, जो जिस समाज का व्यक्ति लाभ के दायरे में आता है, उसे लाभ मिल जाता है। सरकार ने मुझे भी खादी ग्रामोद्योग की जिम्मेदारी दे रखी है। जितनी कोशिश होती है, उतना अच्छा काम करने की कोशिश करता हूं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया अग्रवाल भी मौजूद रहीं। नगर आयुक्त संजय सिंह चौहान ने सभी का आभार जताया। कहा कि सामूहिक शादी समारोह कराने से मन को शुकून मिलता है। इसलिए हमारी कोशिश रहती है, इसमें अच्छी से अच्छी व्यवस्था हो। इसके लिए महापौर का पूरा सहयोग उनके साथ रहता है। संचालन संजीव सत्संगी ने किया।

यह बने शादी के गवाह

मंडलायुक्त आन्जनेय कुमार सिंह, डीआइजी शलभ माथुर, डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह के अलावा जिला पंचायत अध्यक्ष डा. शैफाली सिंह, महापौर विनोद अग्रवाल, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी जयपाल सिंह व्यस्त, पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य ग्रीश वर्मा, खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के उपाध्यक्ष गोपाल अंजान समेत कई नेता इन शादियों के गवाह बने।

chat bot
आपका साथी