रिटायर्ड अवर अभियंता के घर डेढ़ लाख की चोरी

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना फेस टू में चोरों ने सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अवर अभियं

By Edited By: Publish:Sat, 25 Apr 2015 01:07 AM (IST) Updated:Sat, 25 Apr 2015 01:07 AM (IST)
रिटायर्ड अवर अभियंता के घर डेढ़ लाख की चोरी

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थानाक्षेत्र के आशियाना फेस टू में चोरों ने सिंचाई विभाग के रिटायर्ड अवर अभियंता के घर को निशाना बनाया। शुक्रवार देर शाम घर लौटे रिटायर्ड अवर अभियंता ने घर से पांच तोला सोना चोरी होने की जानकारी पुलिस को दी। तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

आशियाना फेस टू निवासी ओम प्रकाश भटनागर सिंचाई विभाग से रिटायर्ड अवर अभियंता हैं। उनके दोनों बेटे मुरादाबाद के बाहर रहते हैं। 11 अप्रैल को वे पत्नी के साथ बेटे से मिलने नोएडा गए थे। घर में ताला बंद था। इसी बीच चोर उनके घर की अल्मारी से पांच तोला सोने के जेवर निकाल ले गए। सूचना पर पहुंचे सिविल लाइंस इंस्पेक्टर एन के भटनागर और चौकी इंचार्ज रमेश चंद्र शर्मा ने पीड़ित से वारदात की जानकारी ली। इंस्पेक्टर ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश की जा रही है।

chat bot
आपका साथी