बच्चे भी जगाएंगे सद्भाव की अलख

By Edited By: Publish:Sun, 30 Mar 2014 01:27 AM (IST) Updated:Sun, 30 Mar 2014 01:27 AM (IST)
बच्चे भी जगाएंगे सद्भाव की अलख

मुरादाबाद। वीर खालसा सेवादल के तत्वावधान में 28 वर्ष से सिख समाज के लोग हेमकुंड साहब की पदयात्रा करके शहर-शहर, गांव- गांव सद्भाव और भाईचारा की अलख जगा रहे हैं। इस बार बच्चों ने भी इस कार्य में अपने बड़ों का साथ देने का निर्णय लिया है।

वीर खालसा सेवादल के अध्यक्ष मंजीत सिंह ने बताया कि 14 जून को सिंहसभा गुरुद्वारा हेमकुंड साहब की 28 वीं पदयात्रा शुरू होगी। इसके लिए अब तक महानगर के अलावा विभिन्न शहरों से 130 लोगों ने दल के पास अपना पंजीकरण कराया है। इसमें 35 महिलाएं और 15 बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि पिछले साल केदारनाथ में बाढ़ की तबाही से रास्ते बंद हो जाने के कारण रास्ते से उनका दल लौट आया था। उन्होंने कहा कि पदयात्रा में इस बार बच्चे भी उत्साह के साथ अपना पंजीकरण करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पदयात्रा का मुख्य उद्देश्य लोगों को प्रेम, सद्भाव और भाईचारा के प्रति जागरूक करना है। इस कार्य में सामाजिक संस्थाओं के अलावा लोगों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी