कर्मयोगियों का सहयोग करें सैनिटाइज अखबार पढ़ें
लॉकडाउन के बावजूद अपने कर्म को निभाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने और शासन प्रशासन की सूचना आपतक पहुंचाने में अखबार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें कर्मयोगी की भूमिका अहम होती है। इसलिए उसे परेशान न करे। अखबार पहुंचाने वाले कर्मयोगियों का सम्मान करे और जहां तक हो उनकी मदद करे।
लॉकडाउन के बावजूद अपने कर्म को निभाते हुए समाज में जागरूकता फैलाने और शासन-प्रशासन से जुड़ी खबरें आप तक पहुंचाने में अखबार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसमें कर्मयोगी की भूमिका अहम होती है इसलिए उसे परेशान न करें। अखबार पहुंचाने वाले कर्मयोगियों का सम्मान करें और जहां तक हो उनकी मदद करें। इनके सहयोग के लिए सभी लोगों को आगे आना चाहिए जिससे इन्हें कोई समस्या न हो।
--पीयूष जायसवाल, सम्मानित व्यवसाई
आप तक खबरें पहुंचाने वालों का करें सम्मान
इस महामारी के दौर में जहां लोग घरों से निकलने में डर रहे हैं वहीं ये कर्मयोगी शासन-प्रशासन की खबरें अखबार के माध्यम से आप तक पहुंचा रहे हैं। ये कर्मयोगी ही आम जनता की बातें अधिकारियों तक पहुंचा रहे हैं जिससे उनकी मदद की जा सके। ऐसे कर्मयोगियों को सम्मान करते हुए उनका सहयोग करें। इनकी वजह से ही आज हम सभी देश दुनिया की खबरें पढ़ पा रहे हैं। ऐसे में हम सभी को इनका सम्मान करना चाहिए।
- आयुष सिंह छात्र प्रतिनिधि