पुरानी पेंशन योजना के लिए होगा संघर्ष

पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कर्मचारी व शिक्षकों के संगठन ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में चंदौली व वाराणसी और सोनभद्र होते हुए जिले में पहुंचे चेतना रथ का मड़िहान में स्वागत किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Nov 2018 06:41 PM (IST) Updated:Fri, 16 Nov 2018 12:18 AM (IST)
पुरानी पेंशन योजना के लिए होगा संघर्ष
पुरानी पेंशन योजना के लिए होगा संघर्ष

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए कर्मचारी व शिक्षकों के संगठन ने आंदोलन तेज कर दिया है। इसी क्रम में चंदौली व वाराणसी और सोनभद्र होते हुए जिले में पहुंचे चेतना रथ का मड़िहान में स्वागत किया गया। गुरुवार को शुक्लहा स्थित एक लाज में पहुंचने पर जनसभा का आयोजन किया गया जिसमें वक्ताओं ने स्पष्ट शब्दों में पुरानी पेंशन योजना के लिए संघर्ष की चेतावनी दी।

कर्मचारी संयुक्त संचालन समिति के प्रदेश अध्यक्ष एसपी तिवारी ने कहा कि पुरानी पेंशन योजना की बहाली अब एक आंदोलन में बदल चुकी है। अब इसके लिए संघर्ष की आवश्यकता है। हम आरपार की लड़ाई के लिए तैयार हैं। यह कर्मचारियों व शिक्षकों का हक है कि उनको पेंशन दी जाए। अभिमन्यु तिवारी ने कहा यह सीधे सीधे कर्मचारियों व शिक्षकों के हित पर सरकारी डाका है। सरकार को सभी को पेंशन देना ही होगा। इसके अतिरिक्त सुशील पांडेय, जलवीर यादव, नरेश कौशिक, विनय ¨सह, विनोद यादव, अनुज त्यागी ने प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर चलने वाले आंदोलन की रुपरेखा के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला इकाई ने चेतना रथ के साथ आए प्रदेश पदाधिकारियों का स्वागत किया। दिनेश शुक्ला ने कहा कि पुरानी पेंशन के मुद्दे पर हम सभी एकजुट हैं। मांडवी शरण द्विवेदी, नारायण उपाध्याय, प्रभुनारायण ¨सह, अखिलेश ¨सह, जयप्रताप ¨सह, आकाश उपाध्याय, सुधीर कुमार तिवारी, सर्वेश श्रीवास्तव, अर¨वद त्रिपाठी, बृजेश पटेल, वीरेंद्र ¨सह आदि थे।

chat bot
आपका साथी