सभी नगर पालिकाओं में चलेगा विशेष सफाई अभियान

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल नगर की सफाई व्यवस्था की नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नगर के सभी वार्डो में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका मीरजापुर के सभी 3

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 10:20 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 10:20 PM (IST)
सभी नगर पालिकाओं में चलेगा विशेष सफाई अभियान
सभी नगर पालिकाओं में चलेगा विशेष सफाई अभियान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल नगर की सफाई व्यवस्था की नाराजगी व्यक्त करते हुए सभी नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने नगर के सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। जिलाधिकारी ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में नगर पालिका मीरजापुर के सभी 38 सभासदों की बैठक कर समुचित सफाई कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि नौ दिसंबर को प्रात: सात बजे से नौ बजे तक प्रत्येक वार्ड में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान में जिलाधिकारी ने सभी सभासदों से अपील करते हुये कहा कि अपने-अपने वार्डों में सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराएं। डीएम ने सभी सभी नगर पालिका ईओ को निर्देशित करते हुए कहा कि जनपद को खुले में शौच मुक्त बनाए जाने के उपरांत ओडीएफ के स्थायित्व के लिए स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जाए।

chat bot
आपका साथी