राजेंद्र चुने गए कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

जासं, मीरजापुर : जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मीरजापुर-सोनभद्र के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्

By JagranEdited By: Publish:Fri, 11 May 2018 05:58 PM (IST) Updated:Fri, 11 May 2018 05:58 PM (IST)
राजेंद्र चुने गए कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष
राजेंद्र चुने गए कोआपरेटिव बैंक के निर्विरोध अध्यक्ष

जासं, मीरजापुर : जिला सहकारी बैंक लिमिटेड मीरजापुर-सोनभद्र के अध्यक्ष पद के चुनाव में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र प्रसाद ¨सह निर्विरोध चुन लिए गए। एकजुटता के अभाव में समाजवादी पार्टी अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ने का साहस नहीं जुटा पाई। उप सभापति पद पर अमित कुमार ¨सह को भी निर्विरोध चुना गया। चुनाव अधिकारी पीके ¨सह ने अध्यक्ष व प्रतिनिधियों के निर्विरोध चुनाव का ऐलान कर उनको प्रमाण पत्र वितरित किया।

पूर्व विधायक राजेंद्र प्रसाद ¨सह पहले से ही भाजपा के प्रत्याशी नामित किए गए थे। इसलिए वे निकाय चुनाव में शुरू से ही सक्रिय रहे। अंतत: उन्होंने ही बाजी भी मार ली। वह दूसरी बार अध्यक्ष पद पर चुने गए हैं। इसके पूर्व वे 2009-13 तक कोआपरेटिव बैंक के अध्यक्ष रहे। वह राजगढ़ से पूर्व विधायक व पूर्व प्रमुख भी रह चुके। श्री ¨सह राजनीति के मंजे हुए खिलाड़ी के रूप में जाने जाते हैं।

डायरेक्टर के चुनाव में समाजवादी पार्टी जोरशोर से लगी थी। उसने चुनाव में धांधली का आरोप लगा कर हंगामा भी किया था। डायरेक्टर चुनाव का परिणाम आया तो उसके छह डायरेक्टरों के जीत का दावा किया जा रहा था, लेकिन सुबह होते-होते सब फुस्स हो गया। इसके पूर्व अध्यक्ष पद पर समाजवादी पार्टी का कब्जा था। इसलिए समझा जा रहा था कि वह चुनाव में भाजपा को कड़ी टक्कर देगी। डायरेक्टर चुनाव के बाद सपा में अध्यक्ष पद के लिए पहले प्रमोद कुमार ¨सह का नाम आया लेकिन कुछ डायरेक्टर सहमत नहीं हुए। उसके बाद पारस ¨सह का नाम आया। उनके नाम पर डायरेक्टर राजी तो हुए लेकिन बाद में उन्होंने अपना पैर खींच लिया। डायरेक्टरों को एकजुट न कर पाने कारण यह सीट सपा के हाथ से फिसल गई।

जब यह बात तय हो गया कि सपा अपना प्रत्याशी नहीं लड़ा पा रही है तब सपा के समर्थक कोआपरेटिव बैंक से एक-एक कर खिसक लिए। वहां केवल भाजपा के कार्यकर्ता व नेता दिखाई दे रहे थे। चुनाव परिणाम की घोषणा हुई तो भाजपा कार्यकर्ताओं की नारेबाजी से कचहरी परिसर गूंज उठा। बाद में चुनाव अधिकारी पीके ¨सह ने अध्यक्ष व चुने गए प्रतिनिधियों को प्रमाण पत्र वितरित किया।

chat bot
आपका साथी