होली के विवाद में पुलिस ने भांजी लाठी, विरोध में प्रदर्शन

होली के दिन किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस की लापरवाही से सड़क तक पहुंच गया और आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। विवाद के बाद एक पक्ष के सैकड़ों लोग थाने पर एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को हटाया इसमें कुछ लोग घायल भी हुए। आक्रोशित लोग थाने से निकलकर अमरावती चौराहे पहुंचे और सड़क जाम कर दी। देर शाम नगर विधायक व पुलिस उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Mar 2019 06:05 PM (IST) Updated:Fri, 22 Mar 2019 10:56 PM (IST)
होली के विवाद में पुलिस ने  भांजी लाठी, विरोध में प्रदर्शन
होली के विवाद में पुलिस ने भांजी लाठी, विरोध में प्रदर्शन

जागरण संवाददाता, विध्याचल (मीरजापुर) : होली के दिन किसी बात को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस की लापरवाही से सड़क तक पहुंच गया। आक्रोशित लोगों ने हाइवे जाम कर दिया। विवाद के बाद एक पक्ष के सैकड़ों लोग थाने पर एफआइआर दर्ज कराने पहुंचे। पुलिस ने मुकदमा नहीं लिखा तो लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर लोगों को हटाया। इसमें कुछ लोग घायल हुए। आक्रोशित लोग थाने से निकलकर अमरावती चौराहे पहुंचे और सड़क जाम कर दी। देर शाम नगर विधायक व पुलिस उच्चाधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।

होली के दिन विध्याचल थानाक्षेत्र के दो मोहल्लों के बीच झगड़ा हुआ और मारपीट, पत्थरबाजी तक की गई। इसके बाद एक पक्ष के लोग जिसमें महिलाएं व पुरुष भी थे, लामबंद होकर थाने पहुंचे। पुलिस से तुरंत मामला दर्ज कराने की बात कहने लगे। स्थानीय लोगों का आरोप है कि पुलिस ने उनकी बात नहीं सुनी आनाकानी करने लगी। इससे गुस्साए लोगों ने नारेबाजी शुरू कर दी जिसके बाद पुलिस लाठियां भांजनी पड़ी इस घटना में पवन पाल (18) पुत्र अर्जुन, भैयालाल (55) राजेश सोनी (25), गौरीशंकर (30), राजाराम (60), जूगनु पाल (32), पूजा पाल पत्नी सागर (22) घायल हो गए। सभी का इलाज चल रहा है। इससे गुस्साए लोगों ने अमरावती चौराहा पहुंचकर रास्ता जाम कर दिया।

होली में हुआ हुड़दंग

जासं, पड़री (मीरजापुर) : होली के दिन सड़क दुर्घटना में युवक घायल हुआ जिससे होली का रंग हुआ फीका हो गया। घटना की जानकारी पर पैड़ापुर पुलिस घायल युवक मनोज विश्वकर्मा निवासी ग्राम सिकरी को इलाज हेतु मंडलीय अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने बताया कि शराब के नशे में लोगों ने बाइक चला रहे युवक को रंग लगाने के लिए दौड़ाया जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक घायल हो गया। पुलिस युवक को इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल भिजवाया।

chat bot
आपका साथी