खाद्य पदार्थों की जांच में लाएं तेजी : प्रमुख सचिव

जागरण संवाददाता मीरजापुर प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अनिता सिंह द्वारा शुक्रवार क

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Nov 2020 05:31 PM (IST) Updated:Fri, 06 Nov 2020 05:31 PM (IST)
खाद्य पदार्थों की जांच में लाएं तेजी : प्रमुख सचिव
खाद्य पदार्थों की जांच में लाएं तेजी : प्रमुख सचिव

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : प्रमुख सचिव खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अनिता सिंह द्वारा शुक्रवार को एनआइसी द्वारा विभागीय कार्यो की बिदुवार समीक्षा की गई। हिदायत दिया कि दूध सहित खाद्य पदार्थो की जांच में तेजी लाई जाएं। खाद्य विभाग नमूना लेकर जांच के लिए भेजने के साथ ही संबंधित न्यायालयों में पैरवी करके आरोपितों को सजा भी दिलाना सुनिश्चित करें।

सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा व औषधि प्रशासन अशोक शर्मा को निर्देश दिया कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित प्रकरणों के निस्तारण के लिए पैरवी करें। जिन प्रकरणों में संबंधित न्यायालय द्वारा जुर्माना लगाया गया है, उनको वसूलने की कार्रवाई जल्द से जल्द पूरा करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। त्योहारों के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थाे की जांच के लिए विशेष अभियान चलाए और नमूना भरें साथ ही लोगों को मिलावटी खाद्य पदार्थाें के प्रति जागरूक भी करें। उन्होंने जनपद में किए जा रहे कार्यो के बारे में जानकारी दी। वीसी में अभिहित अधिकारी अभय कुमार सिंह, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुमन मिश्रा आदि शामिल रहें।

chat bot
आपका साथी