नीलामी से पूर्व हेलीकाप्टर बाबा आश्रम से एक करोड़ की वसूली

नीलामी की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है वैसे ही आश्रम के अनुयायियों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। तहसील प्रशासन की सख्ती के बाद ला कि हेलीकाप्टर बाबा आश्रम के संचालक द्वारा 63 लाख रुपए बकाया जमा कर दिया गया। अब कुल एक करोड़ एक लाख 53 हजार 953 रुपये की वसूली की जा चुकी है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 06:59 PM (IST) Updated:Mon, 11 Nov 2019 06:59 PM (IST)
नीलामी से पूर्व हेलीकाप्टर बाबा 
आश्रम से एक करोड़ की वसूली
नीलामी से पूर्व हेलीकाप्टर बाबा आश्रम से एक करोड़ की वसूली

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : नीलामी की तिथि ज्यों-ज्यों नजदीक आ रही है वैसे ही आश्रम के अनुयायियों की धड़कनें भी बढ़ने लगी हैं। तहसील प्रशासन की सख्ती के बाद ला कि हेलीकाप्टर बाबा आश्रम के संचालक द्वारा 63 लाख रुपए बकाया जमा कर दिया गया। अब कुल एक करोड़ एक लाख 53 हजार 953 रुपये की वसूली की जा चुकी है।

इस रकम का भुगतान एसएन फ्लैग फाउंडेशन कंपनी द्वारा दो किस्तों चेक द्वारा किया गया। ज्ञात हो कि ग्राम सभा की सुरक्षित 22 हेक्टेयर जमीन से अधिक पर संस्था द्वारा दशकों पूर्व अवैध निर्माण कर लिया गया था। इस मामले में उच्च न्यायालय में गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद ने जनहित याचिका दाखिल कर दी। एसडीएम न्यायालय में विनियमितीकरण का वाद भी आश्रम के अनुयायियों की तरफ से प्रस्ताव दाखिल किया गया था। एसडीएम विमल कुमार दूबे ने इसे खारिज करते हुए पूरा कब्जा अवैध माना। इसके बाद तहसीलदार न्यायालय से बेदखली करते हुए एक करोड़ से अधिक का जुर्माना भी लगा दिया गया। जुर्माने की राशि न देने पर आरसी जारी कर दी गई और अमीन कोमल तिवारी दरवाजे तक पहुंचने लगे। एसएन फ्लैग्स के मैनेजर भूमिगत हो गए तो एसडीएम ने चल-अचल संपत्ति की नीलामी की तिथि तय कर दी। सख्ती बढ़ती देख अनुयायियों में अफरातफरी मची तो जुर्माने की राशि को जमा कर दिया गया। इस कार्रवाई से अन्य भूमाफिया भी सकते में हैं। माना जा रहा है कि कलवारी माफी स्थित एक मठ द्वारा चारागाह की जमीन पर किए गए कब्जे पर भी बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

chat bot
आपका साथी