बाइक के धक्के से घायल वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता चील्ह (मीरजापुर) क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर लखनपुर गांव में सोमवार क

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:50 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:50 PM (IST)
बाइक के धक्के से घायल वृद्ध की मौत
बाइक के धक्के से घायल वृद्ध की मौत

जागरण संवाददाता, चील्ह (मीरजापुर) : क्षेत्र के चील्ह-गोपीगंज मार्ग पर लखनपुर गांव में सोमवार की देर रात बाइक के धक्के से घायल देवी प्रसाद यादव उर्फ बबई (70 वर्ष) की उपचार के दौरान वाराणसी के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। दूसरे दिन मंगलवार की देर शाम वृद्ध का शव पहुंचते ही स्वजन में कोहराम मच गया। लखनपुर गांव निवासी देवी प्रसाद यादव उर्फ बबई अपने घर के सामने सड़क उस पार पट्टीदार के घर शादी समारोह में शामिल होकर वापस अपने घर लौट रहे थे। सड़क पार करते समय बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। इससे देवी प्रसाद गंभीर रूप से घायल हो गए थे। हादसे के बाद बाइक छोड़कर सवार भाग गया।

chat bot
आपका साथी