कर्म ही इंसान का पहला धर्म : एसपी

कर्म ही पूजा है यह वाक्य कई जरूरी जगहों पर लिखा होता है। कर्म करना इंसान का पहला धर्म है मानव की सेवा करने वालों की ईश्वर सदैव मदद करते हैं। यह बातें अष्टकोणीय थाने पर रविवार की शाम करीब तीन सौ गरीबों व असहायों को कंबल स्वेटर और टार्च का वितरण करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कहीं।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jan 2020 07:36 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jan 2020 07:36 PM (IST)
कर्म ही इंसान का 
पहला धर्म : एसपी
कर्म ही इंसान का पहला धर्म : एसपी

जासं, अहरौरा (मीरजापुर) : कर्म ही पूजा है यह वाक्य कई जरूरी जगहों पर लिखा होता है। कर्म करना इंसान का पहला धर्म है, मानव की सेवा करने वालों की ईश्वर सदैव मदद करते हैं। यह बातें अष्टकोणीय थाने पर रविवार की शाम करीब तीन सौ गरीबों व असहायों को कंबल, स्वेटर और टार्च का वितरण करते हुए पुलिस अधीक्षक डा. धर्मवीर सिंह ने कहीं। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में कांपते हुए गरीबों के लिए एक कंबल उनकी जिदगी बचा देता है। इसलिए कंबल वितरण से बड़ा पुनीत कार्य और कोई नहीं होता है। एसपी ने थाना परिसर में विशेष साफ सफाई बरतने के लिए निर्देशित किया और थाने में आए हुए फरियादियों से अच्छा व्यवहार बरतने के लिए पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने अष्ट कोणीय थाने का जल्द ही उद्घाटन करने के लिए तिथि निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया। इस दौरान थानाध्यक्ष राजेश चौबे, विमलेश सिंह, संजय सिंह, सुरेंद्र सिंह, जय प्रकाश, कमलेश यादव, सूरज बली, श्रीप्रकाश, विजेंद्र गिरी, अशोक सिंह, प्रहलाद सिंह, गोपाल दास गुप्ता, राज हंस बहेलिया, अशोक शर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे।

नक्सल प्रभावित गांवों में एसपी ने बांटा कंबल

जमालपुर : स्थानीय थाना परिसर में रविवार को नक्सल प्रभावित गांवों के असहाय, गरीबों एवं बुजुर्गों में एसपी डा. धर्मवीर सिंह ने कंबल, स्वेटर, टार्च और चप्पल का वितरण किया। जिसे पाकर गरीबों के चेहरे खुशी से खिल उठे और लोगों ने पुलिस अधीक्षक के प्रयास की प्रशंसा की। एसपी ने कहा कि पुलिस के पास फरियाद लेकर आने लोगों का जो कार्य करने लायक हो उसे तत्काल पुलिस कर्मियों को करने की सलाह दिया और जो कार्य न करने लायक हो तो उसे गाइड करने की सलाह दी। पुलिस का काम जनता की सुरक्षा करना है। गांवों में तैनात चौकीदारों का दायित्व है कि गावों में कोई समस्या होने पर तुरंत थाने पर सूचना दें। इस दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष नरसिंह चौहान, दिनेश सिंह, सुजीत सिंह, ज्ञान सिंह, मोती सिंह, अशोक सिंह आदि थे।

chat bot
आपका साथी