सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ भारत बन रहा आत्मनिर्भर : ऊर्जा राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता मीरजापुर ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिवि

By JagranEdited By: Publish:Fri, 30 Oct 2020 07:18 PM (IST) Updated:Fri, 30 Oct 2020 07:18 PM (IST)
सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ भारत बन रहा आत्मनिर्भर : ऊर्जा राज्यमंत्री
सुरक्षा साम‌र्थ्य के साथ भारत बन रहा आत्मनिर्भर : ऊर्जा राज्यमंत्री

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : ऊर्जा राज्यमंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि सुरक्षा, साम‌र्थ्य के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वर्तमान में भारत आत्मनिर्भर बन रहा है। अदलहाट भाजपा मंडल कार्यालय पर आयोजित शिविर में उर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि भारत ने सर्जिकल स्ट्राइक के माध्यम से पूरे दुनिया को स्पष्ट संदेश दिया है कि हम अपनी अखंडता और संप्रभुता के साथ समझौता नहीं करेंगे। इससे पहले काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष रमेश मिश्र ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पं. दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। तत्पश्चात उन्होंने छह साल में अंत्योदय में किए गए प्रयास पर प्रकाश डाला। शिविर को रविद्र नारायण सिंह, संतोष शुक्ला, हेमंत त्रिपाठी ने संबोधित किया। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष बैजनाथ प्रजापति व संचालन अनूप जायसवाल ने किया।

अहरौरा में आयोजित भाजपा कार्यकर्ता प्रशिक्षण वर्ग के समापन समारोह में ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहा कि पूर्ववर्ती सरकारों में विकास का पहिया रुका हुआ था। भ्रष्टाचार में संलिप्त सरकारों के पहिए सिर्फ अपनी झोली भरने में मशगूल रहते थे। उन्होंने कहा कि सपा व बसपा शासन में पूरे प्रदेश में अंधेरे का राज्य कायम था। बिजली जब आती थी तब खबर की सुर्खियां हुआ करती थी। संतोष शुक्ला, हेमंत त्रिपाठी ने इंटरनेट मीडिया पर व्याख्यान दिया। चतुर्थ सत्र में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष रमेश मिश्रा ने हमारी कार्यपद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका पर विचार रखा। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान जयकिशन जायसवाल, रमेश बहेलिया, आशीष कुमार, रणजीत सिंह, कृष्णा तिवारी, संदीप पटेल, श्वेता सिंह, चंचला मिश्रा, सुमन प्रजापति, रमेश पटेल आदि रहे।

chat bot
आपका साथी