धान खरीद की धीमी गति से अन्नदाताओं में आक्रोश, बढ़ा संकट

जागरण संवाददाता लालगंज (मीरजापुर) दुबार रोड पर फोरलेन बाइपास स्थित विपणन गोदाम के राज

By JagranEdited By: Publish:Tue, 30 Nov 2021 08:39 PM (IST) Updated:Tue, 30 Nov 2021 08:39 PM (IST)
धान खरीद की धीमी गति से अन्नदाताओं में आक्रोश, बढ़ा संकट
धान खरीद की धीमी गति से अन्नदाताओं में आक्रोश, बढ़ा संकट

जागरण संवाददाता, लालगंज (मीरजापुर) : दुबार रोड पर फोरलेन बाइपास स्थित विपणन गोदाम के राजकीय धान क्रय केंद्र पर धीमी गति से चल रहे खरीद से किसानों में भारी आक्रोश है। दो कांटा के माध्यम से किसानों के धान की तौल की जा रही है। मंगलवार तक तीन हजार क्विटल धान की खरीद की गई।

क्षेत्रीय विपणन खाद्य अधिकारी दशरथ लाल ने बताया कि किसानों से 67 फीसद चावल वाले धान की ही खरीद की जा रही है।राजकीय धान क्रय केंद्र पर धान बिक्री के लिए आनलाइन कराने वाले किसान क्रय केंद्र का चक्कर लगा रहे है। फसल तैयार होने के बाद किसान चाहते हैं कि हमारा धान शीघ्र बिक्री हो जाए इसके पीछे किसानों की सोच उनके पास आर्थिक समस्या को लेकर है।

किसान को गेहूं बोआई करना है जिसके लिए उन्हें पैसे की जरूरत है। धान तौल की धीमी प्रगति पर किसान नाराज दिखाई दे रहे हैं। इधर धान क्रय केंद्र पर क्षेत्रीय विपणन खाद्य अधिकारी ने किसानों के सभी किस्म का धान लेने से इनकार कर दिया। इससे क्वारी मंसूरी हाइब्रिड आदि धान को पैदा करने वाले किसान मायूस है। केंद्र प्रभारी ने बताया कि मिलर सिर्फ 67 फीसद पैदावार वाला चावल ले रहे हैं। धीमी तौल के तहत क्रय केंद्र प्रभारी ने बताया कि धीरे-धीरे धान की तौल बढ़ रही है और सभी किसानों के धान तौल करा लिया जाएगा।

लगभग तीन हजार क्विटल धान खरीद कर लिया गया है। मिलर धान की उठान करते रहेंगे तो जगह की कमी नहीं होगी। किसानों के यहां अब मंसूरी धान की फसल तैयार है। दिसंबर माह में किसानों की भीड़ और बढ़ेगी।

chat bot
आपका साथी