कोहरा ने दी दस्तक, थमीं गाड़ियों की रफ्तार

जागरण संवाददाता मड़िहान (मीरजापुर) बीते सप्ताह लगातार बारिश होने के साथ ही अब रविवार

By JagranEdited By: Publish:Sun, 20 Sep 2020 06:27 PM (IST) Updated:Sun, 20 Sep 2020 06:27 PM (IST)
कोहरा ने दी दस्तक, थमीं गाड़ियों की रफ्तार
कोहरा ने दी दस्तक, थमीं गाड़ियों की रफ्तार

जागरण संवाददाता, मड़िहान (मीरजापुर) : बीते सप्ताह लगातार बारिश होने के साथ ही अब रविवार से कोहरे ने भी क्षेत्र में पहली दस्तक दे दी है। इससे फसलों को तो नहीं लेकिन गाड़ियों की रफ्तार जरूर थमी दिखाई दी। वही सुबह टहलने वालों लोगों ने भी इसका लुत्फ उठाया।

मीरजापुर-सोनभद्र मार्ग पर चलने वाली गाड़ियों की रफ्तार बिल्कुल थम सी गई थी और धान की फसलों पर कोहरे की बूंदे मोती जैसे चमक रही थी। हालांकि इससे गाड़ियों की रफ्तार के अलावा और कोई भी नुकसान नहीं है लेकिन कोहरे के दशक से ही सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है। बीते वर्ष ट्रैक्टर और ट्रेलर की टक्कर में एक ही परिवार से संबंधित कुल 11 लोगों की जान चली गई थी।

chat bot
आपका साथी