पांच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा बुधवार को पांच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इसमें चुनार एसडीएम जंग बहादुर यादव को लालगंज एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 03 Jun 2020 06:27 PM (IST) Updated:Wed, 03 Jun 2020 06:27 PM (IST)
पांच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले
पांच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र बदले

जासं, मीरजापुर : जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल द्वारा बुधवार को पांच प्रशासनिक अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया। इसमें चुनार एसडीएम जंग बहादुर यादव को लालगंज एसडीएम की जिम्मेदारी दी गई। लालगंज के एसडीएम रहे शिवप्रसाद को मड़िहान का नया एसडीएम बनाया गया है। मड़िहान एसडीएम विमल कुमार दूबे को अतिरिक्त मजिस्ट्रेट, विशेष अध्याप्ति अधिकारी के पद पर नवीन तैनाती दी गई। अपर उप जिलाधिकारी सदर सुरेंद्र बहादुर सिंह को चुनार का एसडीएम बनाया गया है। उप जिलाधिकारी परिवीक्षाधीन रहे अमित शुक्ला को अपर उप जिलाधिकारी सदर के पद पर तैनात किया गया है।

chat bot
आपका साथी