आठ सौ चालीस प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिग

उच्च कृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में सोमवार को अन्य प्रदेशों से वापस आने वाले सैकड़ों श्रमिक जांच के लिए सुबह ही पहुंच गए। इस दौरान कतार में लगे श्रमिकों को बारी बारी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिग मशीन से तापमान को चेक किया और दो सप्ताह तक होम क्वारंटाइन रहने के लिए निर्देश देकर घर भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 11 May 2020 06:42 PM (IST) Updated:Mon, 11 May 2020 09:32 PM (IST)
आठ सौ चालीस प्रवासियों   की हुई थर्मल स्क्रीनिग
आठ सौ चालीस प्रवासियों की हुई थर्मल स्क्रीनिग

जागरण संवाददाता, हलिया (मीरजापुर) : उच्च कृत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र हलिया में सोमवार को अन्य प्रदेशों से वापस आने वाले सैकड़ों श्रमिक जांच के लिए सुबह ही पहुंच गए। कतार में लगे श्रमिकों को बारी बारी से स्वास्थ्य विभाग की टीम ने थर्मल स्क्रीनिग मशीन से तापमान को चेक किया। दो सप्ताह तक होम क्वारंटाइन रहने के लिए निर्देश देकर घर भेज दिया। स्वास्थ्य केंद्र पर इन दिनों ओपीडी सेवा बंद कर दी गई है। केवल इमरजेंसी सेवा व डिलेवरी सेवा ही उपलब्ध हैं। बाहर से आने वाले श्रमिकों को थर्मल स्क्रीनिग के चेकअप के लिए डा.धर्मेंद्र सरोज, फार्मासिस्ट सुभाष सिंह, अजय कुशवाहा, अखिलेश कुमार, किशोर कुमार की ड्यूटी लगाई गई है। सोमवार को कुल चार सौ श्रमिकों का चेकअप किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से एक मीटर की दूरी पर रस्सी लगाकर बैरिकेडिग की गई और दूर से ही थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। इस संबंध में प्रभारी चिकित्साधिकारी डा. अभिषेक जायसवाल ने बताया कि प्रतिदिन बाहर से आने वाले लोगों की संख्या बढ़ रही है।

बारह घंटे में 250 की स्क्रीनिग

लालगंज : शाम से लेकर देर रात सुबह तक बाहर से आने वाले कमाईदारों का पैदल क्रम शेल्टर होम बापू उपरौध इंटरमीडिएट कालेज में लगा रहा। चिकित्सक इनके स्वास्थ्य का परीक्षण करने में लगे रहे। इसमें महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार ,दिल्ली, हरियाणा से आने वाले कमाईदारों संख्या ढाई सौ की रही। सोमवार की सुबह तक विभिन्न प्रांतों से पैदल ही बाहर गए कमाने वाले कमाईदार घर वापसी लगातार कर रहे हैं। बारह घंटे की रात में ढाई सौ कमाई दारों का लगातार आना बापू उपरौध इंटरमीडिएट कालेज के होम सेंटर पर लगा रहा। ऐसे बाहर से आने वालों के स्वास्थ्य का परीक्षण पूरी रात चिकित्सकों ने किए। इस समय होम सेल्टर 24 घंटे खुला हुआ है। डॉक्टरों की टीम के साथ डा. अशोक यादव, ओंकार नाथ दुबे, लेखपाल और अन्य कर्मचारी अपने ड्यूटी पर लगे रहे।

घर के बाहर हुए क्वारंटाइन

लालगंज थाना के बामी गांव में मुंबई से चल कर पहुंचे 12 लोगों ने अपने को रविवार की रात से ही घर के बाहर महुआ के पेड़ के नीचे क्वारंटाइन कर लिया। इसमें सात लोग बामी गांव के और पांच इनके साथी सुल्तानपुर, जौनपुर व फतेहपुर जनपद के निवासी है। मुंबई में रहकर एक साथ कार्य करते थे। वहां से निजी साधन से सभी एक साथ आए थे अब यहां से अपने घर जाने के लिए परेशान है। जब तक जाने का साधन नही मिलेगा यही पर क्वारंटाइन रहेंगे।

190 प्रवासी मजदूरों की स्क्रीनिग

जमालपुर : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर सोमवार 190 प्रवासी मजदूरों की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई। थर्मल स्क्रीनिग के बाद चिकित्सकों द्वारा उन्हें इक्कीस दिनों के पृथक वास का निर्देश दिया गया। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डा. राजन सिंह ने बताया कि महाराष्ट्र, गुजरात, उड़ीसा सहित अन्य अनेक प्रदेशों से वापस लौटे लोगों की थर्मल स्क्रीनिग कराई गई है।

chat bot
आपका साथी