मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

मीरजापुर मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरुवार को गंगा में आस्

By JagranEdited By: Publish:Thu, 11 Feb 2021 06:02 PM (IST) Updated:Thu, 11 Feb 2021 06:02 PM (IST)
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी
मौनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं ने गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर श्रद्धालुओं ने गुरुवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान के बाद देवालयों में विधि-विधान से पूजा-अर्चना किया। मौनी अमावस्या पर स्नान के साथ दान का विशेष महत्व होता है।

मौनी अमावस्या के पावन पर्व पर विध्याचल धाम में दर्शनार्थियों की भीड़ उमड़ी साथ ही अष्टभुजा मंदिर, काली खोह मंदिर में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसके साथ ही गंगा किनारे घाटों पर सुबह से ही स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ती रही। नगर क्षेत्र नारघाट, पक्काघाट, बदलीघाट, बरिया घाट, कचहरी घाट में स्नान करने वालों की भीड़ उमड़ी। लोगों ने दान दक्षिणा देकर पुण्य कमाया। मां विध्यवासिनी धाम में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई। श्रद्धालुओं की सुविधा व सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन द्वारा प्रत्येक गंगा घाटों पर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई थी। श्रद्धालुओं के आने का क्रम बुधवार की रात से शुरू हुआ वह गुरुवार को दोपहर तक जारी रहा। गंगा स्नान के बाद तट पर दान पुण्य भी किया गया। गंगा तट से लेकर मंदिर की ओर जाने वाले प्रमुख मार्गो पर श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते मेले जैसा दृश्य रहा। प्रशासन और पुलिस के अधिकारी भी भ्रमणशील रहे। स्नान के साथ दर्शन पूजन का दौर अनवरत पूरे दिन चलता रहा। स्नान को गंगा घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

चुनार : मौनी अमावस्या के पर्व पर गुरुवार को श्रद्धालुओं ने गंगधार में आस्था की डुबकी लगाई। सुबह से ही बालूघाट पर गंगा स्नान करने वालो की भीड़ लगी रही। हिदू धर्म की मान्यताओं के अनुसार, मौनी अमावस्या पवित्र स्नान के लिए साल की तीसरी सबसे शुभ तिथि मानी जाती है। मौनी अमावस्या पर स्नान के साथ-साथ दान का भी बड़ा महत्व होता है। सूर्योदय के साथ ही लोगों का घाट पर पहुंचना शुरू हो गया था। गंगा स्नान करने के बाद सूर्यदेव को जल चढ़ाया। स्नान के मद्देनजर सुरक्षा की ²ष्टि से सीओ सुशील कुमार यादव और कोतवाल गोपाल गुप्ता समेत पुलिस बल मौजूद था।

chat bot
आपका साथी