वैक्सीन पंजीकरण को चलाया विशेष अभियान

जागरण संवाददाता मीरजापुर कोविड 19 वैक्सीन के पंजीकरण के लिए शासन-प्रशासन विशेष जागरूक

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 May 2021 05:19 PM (IST) Updated:Sun, 16 May 2021 05:19 PM (IST)
वैक्सीन पंजीकरण को चलाया विशेष अभियान
वैक्सीन पंजीकरण को चलाया विशेष अभियान

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : कोविड 19 वैक्सीन के पंजीकरण के लिए शासन-प्रशासन विशेष जागरूकता अभियान चला रहा है। कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से जिले के सभी ग्राम और शहरी क्षेत्र पंजीकरण अभियान चलाया गया। कामन सर्विस सेंटर के जिला प्रबंधक रमेंद्र शुक्ला ने बताया कि कोविड 19 से बचाव से एक मात्र उपाय वैक्सीनेशन है।

कोरोना से केवल वैक्सीन से लड़ा जा सकता है। इसलिए सरकार विशेष वैक्सीन अभियान चला रही है। इसमें सभी लोगों को भागीदारी करना चाहिए और वैक्सीन लगवाना चाहिए। वैक्सीन पंजीकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र में ज्यादा समस्या आ रहा है, जिसके कारण गांवों में संचालित कामन सर्विस सेंटर के माध्यम से विशेष अभियान चलाया गया है। गांवों में स्थापित सेंटरों के माध्यम से कोविड से बचाव हेतु जागरूकता और वैक्सीन पंजीकरण निश्शुल्क हो रहा है। इसीक्रम में पूरे जनपद में 15 मई को विशेष कोविड वैक्सीन पंजीकरण दिवस मनाया गया, जिसमें जिले लगभग 5000 लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए पंजीकृत किया गया। कोई भी आम नागरिक अपने नजदीकी कामन सर्विस सेंटर पर जाकर वैक्सीन के लिए निश्शुल्क पंजीकरण करा सकते हैं।

chat bot
आपका साथी