समूह की महिलाओं को दिए एक करोड़ का चेक

जागरण संवाददाता मीरजापुर टांडा फाल स्थित गो-आश्रय स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ल

By JagranEdited By: Publish:Sun, 22 Nov 2020 11:04 PM (IST) Updated:Sun, 22 Nov 2020 11:04 PM (IST)
समूह की महिलाओं को दिए एक करोड़ का चेक
समूह की महिलाओं को दिए एक करोड़ का चेक

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : टांडा फाल स्थित गो-आश्रय स्थल पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को स्वावलंबी बनने की सीख दी। कहा कि इस क्षेत्र की सदियों पुरानी मांग गोपाष्टमी पर पूरी हो गई। जिले के लिए यह गौरव की बात है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने टांडाफाल स्थित गो आश्रय स्थल पर पहुंच कर विधिवत हवन-पूजन के साथ गायों की पूजा की। इसके बाद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के समूह की महिलाओं द्वारा 100910 स्कूल ड्रेस तैयार करने पर उसके पारिश्रमिक के रूप में एक करोड़ 11 लाख रुपये का प्रतीकात्मक चेक प्रदान किया।

बाल विकास पुष्टाहार विभाग द्वारा ड्राई राशन वितरण अंतर्गत मुख्यमंत्री के द्वारा 11 लाभार्थियों को राशन किट भी प्रदान किया गया। ओडीओपी योजना अंतर्गत दरी कालीन शोपीस हैंगवाल निर्माण कार्य किया जा रहा है। सीईपीसी के चेयरमैन कालीन निर्यातक सिद्धनाथ सिंह ने मुख्यमंत्री को मीरजापुर का उत्पादित कालीन भेंट किया। मुख्यमंत्री को जनपद में उत्पादित केला, ड्राइ फूड तथा सहजन एवं करौंदा का अचार कृषकों द्वारा भेंट किया गया। उन्होंने आजीविका मिशन समूह की महिलाओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि स्कूल ड्रेस सिलाई का सराहनीय कार्य किया गया है। इससे जहां स्थानीय स्तर पर स्कूल ड्रेस की सिलाई हो रही है, वहीं महिलाओं की आजीविका व आर्थिक स्थिति भी मजबूत हो रही है। यह महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि यदि महिलाएं स्वावलंबी होती है तो पूरा समाज व परिवार स्वावलंबी होता है। संचालन मुख्य विकास अधिकारी द्वारा किया गया। 1606 गांवों के तीन हजार 313 मजरों के लोग होंगे लाभान्वित

जनपद के कुल नौ पेयजल परियोजनाओं में ग्राम गौठौरा ग्राम समूह पाइप परियोजना, धौहां ग्राम समूह पाइप परियोजना, महादेव ग्राम समूह पाइप परियोजना, अहुंगी कला ग्राम समूह परियोजना, लेदुक ग्राम समूह पाइप परियोजना, तलार ग्राम समूह पाइप परियोजना, मानिकपुर ग्राम समूह पाइप परियोजना, महुआरी ग्राम समूह पाइप परियोजना तथा दांती ग्राम समूह पाइप परियोजना का कुल 2143.20 करोड़

रुपये की लागत से शिलान्यास किया गया। इस परियोजना के चालू हो जाने से जनपद के 1606 गावों के तीन हजार 313 मजरों के लोग लाभान्वित हो सकेंगे।

chat bot
आपका साथी