संक्रमितों पर भारी पड़े स्वस्थ होने वाले मरीज, अस्थायी जेल के 14 बंदियों सहित 42 ने कोरेाना को दी मात

जागरण संवाददाता मीरजापुर अस्थाई जेल के 14 बंदी सहित 42 लोगों ने गुरुवार के दिन कोरोना क

By JagranEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 07:23 PM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 07:29 PM (IST)
संक्रमितों पर भारी पड़े स्वस्थ होने वाले मरीज, अस्थायी जेल के 14 बंदियों सहित 42 ने कोरेाना को दी मात
संक्रमितों पर भारी पड़े स्वस्थ होने वाले मरीज, अस्थायी जेल के 14 बंदियों सहित 42 ने कोरेाना को दी मात

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : अस्थाई जेल के 14 बंदी सहित 42 लोगों ने गुरुवार के दिन कोरोना को मात दे दी। वे स्वस्थ होकर अपने घर को लौट गए। वहीं जिलाधिकारी कंट्रोल रूम के एक कर्मचारी सहित जनपद में 13 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। इनको आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया। परिवार को होम क्वारंटाइन करके सैंपल लिया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभिन्न स्थानों से 1579 संदिग्धों का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

पिछले 15 दिनों से लगातार कोरोना संक्रमितों के मिलने में कमी आ रही है। गुरुवार को बीएचयू एवं मंडलीय चिकित्सालय से आई 1343 संदिग्धों की रिपोर्ट में मात्र 13 लोगों को वायरस से संक्रमित पाया गया। इसमें आठ पुरुष व पांच महिलाए शामिल है। पॉजिटिव पाए गए लोगों में जीएमआर विध्याचल के एक कर्मचारी, यादवपुर विजयपुर की एक महिला, अघवार देवरी गुरुसंडी के एक पुरुष, बथुआ की एक महिला शामिल है। भोड़सर गुरूसंडी व झिन्नोडाड़ी चील्ह के एक एक पुरुष, मेड़िया सीखड़ की एक महिला, खम्हरिया पटेहरा चील्ह, बसही कला लालगंज के एक एक पुरुष, लालगंज की एक महिला, विदापुर अघवार चुनार के एक पुरुष, जिलाधिकारी कंट्रोल रूम के एक कर्मचारी, बेदार घोरावल की एक महिला भी संक्रमित मिली। 42 ने कोरेाना को हराया, वार्ड से मिली छुट्टी

पिछले एक सप्ताह से कोरोना वायरस से संक्रमित होकर वार्ड में भर्ती चल रहे 42 संक्रमितों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर चिकित्सकों ने गुरुवार के दिन इनको वार्ड से छुट्टी दे दी।

छोड़े गए लोगों में पतेरी कछवां एक पुरुष,एक महिला, बजहां कछवां के दो पुरुष, एक महिला, स्टेशन रोड चुनार के एक पुरुष, एक महिला, बेलतर चुनार के एक पुरुष, धबिया चुनार, पुजागिर चील्ह, समोगरा गुरूसंडी की एक एक महिला शामिल है। लोवर लाइन चुनार, जमुनहिया गुरूसंडी के एक एक पुरुष, जिला चिकित्सालय परिसर की एक महिला, चेकसारी मुजेहरा के दो पुरुष, अनगढ़ महावीर के एक पुरुष, गोरधरा राजगढ़ की एक महिला, भैसहिया टोला के एक पुरुष, नुनांव चुनार व रमईपटटी की एक एक महिला भी ठीक हुई है। इसके अलावा खुदंका चुनार के एक पुरुष, सीमेंट फैक्ट्री चुनार के दो पुरुष, मड़गुड़ा विजयपुर, परईबारी विजयपुर, मीरजापुर, के एक एक पुरुष, अस्थाई जेल के 14 बंदी तथा अन्य जनपद के एक पुरुष् शामिल है।

2504 पहुंची कोरेाना संक्रमितों की संख्या

जनपद में गुरुवार को कोरोना संक्रमितों की संख्या 2504 पहुंच गई। हालांकि इसमें राहत की बात यह हैं कि 2232 लोग ठीक होकर अपने घर जा चुके हैं। 29 की अबतक कोरोना वायरस से मौत हुई है। वर्तमान में 243 केस एक्टिव है। वहीं अबतक एक लाख 11 हजार 791 संदिग्धों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब भेजे जा चुके हैं। जिसमें एक लाख नौ हजार 287 की रिपोर्ट आ चुकी है। शेष 2504 की रिपोर्ट आना बाकी है।

chat bot
आपका साथी