कैंडिल मार्च निकाल लोगों को बताया मतदान का महत्व

लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्वीप के तहत स्कूलों से मतदाता जागरूकता के लिए रैली व कैंडिल मार्च निकाला जा रहा है। परिषदीय विद्यालय मेवली से बच्चों ने कैंडिल मार्च निकालकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। सागर ओपेन स्वत्रंत्र स्काउट दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Mar 2019 08:57 PM (IST) Updated:Sun, 17 Mar 2019 08:57 PM (IST)
कैंडिल मार्च निकाल लोगों 
को बताया मतदान का महत्व
कैंडिल मार्च निकाल लोगों को बताया मतदान का महत्व

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए लोगों को प्रेरित किया जा रहा है। इसके लिए स्वीप के तहत स्कूलों से मतदाता जागरूकता के लिए रैली व कैंडिल मार्च निकाला जा रहा है। परिषदीय विद्यालय मेवली से बच्चों ने कैंडिल मार्च निकालकर लोगों को मतदान का महत्व बताया। सागर ओपेन स्वत्रंत्र स्काउट दल ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से ग्रामीणों को मतदान का महत्व बताया।

कैंडिल मार्च पूर्व माध्यिमक विद्यालय मेवली से शुरु होकर कोल्हण, अखनपुरा से होते हुए वापस पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेवली पर समापन हुआ। इस दौरान सहायक प्रादेशिक संगठन आयुक्त राजेश कुमार प्रजापति, खंड शिक्षा अधिकारी नगर विनोद मिश्र, खंड शिक्षा अधिकारी पहाड़ी महेंद्र मौर्य ने हरी झंडी दिखाकर कैंडिल मार्च को रवाना किया। बच्चों ने नारा सारा काम छोड़कर सबसे पहले वोट दो, लगाकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान राघवेंद्र कुमार शुक्ल, मनोज कुमार नीलम, कुलदीप शुक्ल, प्रियंका त्रिपाठी, रमेश सिंह, रामजी श्रीवास्तव, विनिता, अमित शर्मा, प्रधान कमला यादव आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय मेवली, प्राथमिक विद्यालय मेवली प्रथम, प्राथमिक विद्यालय मेवली द्वितीय के बच्चों ने प्रतिभाग किया।

chat bot
आपका साथी