दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को मिले बोनस

जागरण संवाददाता मीरजापुर बाण सागर गेस्ट हाउस में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की समीक्षा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Oct 2020 07:33 PM (IST) Updated:Mon, 19 Oct 2020 07:33 PM (IST)
दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को मिले बोनस
दीपावली से पूर्व कर्मचारियों को मिले बोनस

जागरण संवाददाता, मीरजापुर : बाण सागर गेस्ट हाउस में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की समीक्षा बैठक सोमवार को हुई। इंडियन पब्लिक सर्विस इंप्लाइज फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के महामंत्री अतुल मिश्रा ने कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की। कहा देश भर के कर्मचारियों एवं शिक्षकों को दीपावली से पूर्व बोनस दिया जाये। कर्मचारी एलटीसी सुविधा का उपयोग करना चाहते हैं। कैश बाउचर के रूप में उधार स्वीकार नहीं है, सरकार कर्मचारियों के खाते में नगद दे। महंगाई भत्तों के किश्त का भुगतान करें। कहा कि वेतन समिति की संस्तुतियों को लागू करते हुए फार्मासिस्ट, लैब टेक्नीशियन आदि के वेतनमान को उच्चीकृत किया जाये। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के संघर्ष समिति का अध्यक्ष शकुंतला मिश्रा को बनाया गया। बैठक में विजय लाल दुबे, मोहन लाल यादव, आनंद सिंह, जेपी दुबे, बबलू खान, जगदंबा सिंह, जगदीश खरवार, इंद्रजीत शुक्ला आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी