भीमराव अंबेडकर का 64वां मना परिनिर्वाण दिवस

स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के ग्राम सभा कलवारी माफी स्थित कार्यालय कैंप में बाबा भीमराव अंबेडकर का बड़े ही हर्षोल्लास से 64वां परिनिर्वाण मनाया गया। बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजेश देवा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित करके बाबा भीमराव अंबेडकर जी के फोटो पर माल्यार्पण किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:33 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:33 PM (IST)
भीमराव अंबेडकर का 64वां मना परिनिर्वाण दिवस
भीमराव अंबेडकर का 64वां मना परिनिर्वाण दिवस

जागरण संवाददाता, कलवारी (मीरजापुर) : स्थानीय थाना क्षेत्र मड़िहान के ग्राम सभा कलवारी माफी स्थित कार्यालय कैंप में बाबा भीमराव अंबेडकर का बड़े ही हर्षोल्लास से 64वां परिनिर्वाण मनाया गया। बसपा के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष राजेश देवा ने सर्वप्रथम दीप प्रज्ज्वलित करके बाबा भीमराव अंबेडकर जी के फोटो पर माल्यार्पण किया।

उन्होंने कहा कि परम पूज्य बाबा भीमराव अंबेडकर जी दलितों व पिछड़ों शोषितों एवं वंचितों के अधिकारों की रक्षा एवं भारत के नवनिर्माण के लिए अपना संपूर्ण जीवन इस देश को समर्पित कर दिया। उनके बलिदान, त्याग और संघर्ष की हमारे आने वाली पीढि़यां ऋणी रहेगी। भारतीय संविधान के रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर थे। वे अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे उन्होंने दलित बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और अछूतों से सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया, जिसमे श्रमिकों किसानों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन भी किया। वह स्वतंत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री, भारतीय संविधान के जनक एवं गणराज्य के निर्माता थे। इस मौके पर सुरेश गिरी, रामप्रसाद, पंकज राज, राजेंद्र भारती, बिजाई सेठ, राहुल गिरी, बनवारी लाल, रिकू राजा, रामकिशन, हूबलाल, सोनू केशरी आदि उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी