कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स

स्थानीय विकास खंड के मुख्यमंत्री समग्र गांव ग्राम पंचायत खोराडीह में कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 27 Jun 2019 04:59 PM (IST) Updated:Thu, 27 Jun 2019 04:59 PM (IST)
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स
कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को दिए टिप्स

जासं, राजगढ़ (मीरजापुर) : स्थानीय विकास खंड के मुख्यमंत्री समग्र गांव ग्राम पंचायत खोराडीह में कृषि विशेषज्ञों द्वारा कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के माध्यम से सरकार द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं के बारे जानकारी दी गई। कृषि रक्षा अधिकारी संतोष कुशवाहा ने किसानों से कहा कि किसान अपने मृदा का परीक्षण कराकर के खेती में आवश्यक पोषक तत्व डालें। जिससे की खेती की उर्वरा शक्ति बनी रहे। एडीएजी सुभाष कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, वर्मी कंपोस्ट एवं यंत्रीकरण के बारे में जानकारी दी। एके गिरी ने बताया कि राजकीय बीज गोदाम राजगढ़ पर हाइब्रिड एवं रिसर्च बीज उपलब्ध है। किसान 50 फीसद के अनुदान का लाभ उठाए। गोष्ठी की अध्यक्षता ग्राम प्रधान रामेश्वर सिंह ने किया।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी