विध्याचल सीएचसी पर 30 बेड किए सुरक्षित

कोरोना संक्रमण को देखते हुए विध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्वारंटाइन के लिए 30 बेड सुरक्षित किए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी मिलने पर उन्हें क्वांरटाइन किया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 27 Mar 2020 06:16 PM (IST) Updated:Fri, 27 Mar 2020 06:16 PM (IST)
विध्याचल सीएचसी पर 30 बेड किए सुरक्षित
विध्याचल सीएचसी पर 30 बेड किए सुरक्षित

जासं, विध्याचल (मीरजापुर) : कोरोना संक्रमण को देखते हुए विध्याचल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर क्वारंटाइन के लिए 30 बेड सुरक्षित किए गए हैं। सीएचसी अधीक्षक डा. संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बाहर से आने वाले लोगों की जानकारी मिलने पर उन्हें क्वांरटाइन किया जाएगा। अगर कोरोना से जुड़े लक्षण प्राप्त होंगे तो उन्हें मंडलीय अस्पताल भेजा जाएगा। कहा कि क्वारंटाइन करने के लिए मास्क, सैनिटाइजर आदि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपलब्ध नहीं है। यहां मौजूद चिकित्सक, वार्ड ब्वाय भी अपने खर्चे से स्वयं के लिए इन चीजों को बाहर से मंगा रहे हैं। जबकि प्रतिदिन दर्जनों लोग मास्क के लिए सीएचसी पर आकर विवाद कर रहे हैं जिन्हें मुश्किल से समझाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी