¨वध्यधाम में 2.50 लाख भक्तों ने टेका मत्था

¨वध्य धाम में पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम तीन बजे तक ढाई लाख भक्तों ने मां ¨वध्यवासिनी का भव्य दर्शन कर निहाल हो उठे। इस दौरान गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही, जहां महिला श्रद्धालुओं के लिए शौचालय व वस्त्र बदलने की व्यवस्था न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jan 2019 08:26 PM (IST) Updated:Tue, 22 Jan 2019 12:42 AM (IST)
¨वध्यधाम में 2.50 लाख भक्तों ने टेका मत्था
¨वध्यधाम में 2.50 लाख भक्तों ने टेका मत्था

जागरण संवाददाता, ¨वध्याचल (मीरजापुर) : ¨वध्य धाम में पौष पूर्णिमा के अवसर पर सोमवार को श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शाम तीन बजे तक ढाई लाख भक्तों ने मां ¨वध्यवासिनी का भव्य दर्शन कर निहाल हो उठे। इस दौरान गंगा घाटों पर स्नान ध्यान करने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही, जहां महिला श्रद्धालुओं के लिए शौचालय व वस्त्र बदलने की व्यवस्था न होने के कारण परेशानियों का सामना करना पड़ा। वही अत्यधिक भीड़ होने के कारण लोगों को विभिन्न मार्गों पर जाम के झाम से दो चार होना पड़ा। पुलिस व पंडा समाज के लोग श्रद्धालुओं को कोई परेशानी न हो इसके लिए सुबह से ही मंदिर परिसर में डटे रहे।

पौष पूर्णिमा पर ¨वध्याचल धाम के विभिन्न घाटों पर श्रद्धा भक्ति के साथ दूरदराज से आए मां के भक्तों ने गंगा में गोता लगाने के बाद मां के दरबार में दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचे। पूर्णिमा का दिन होने के कारण काफी संख्या में बच्चों का मुंडन और कुछ बच्चों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। वही मां ¨वध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के बाद महिलाओं संग पुरुष तथा बच्चों ने दुकानों से जमकर खरीदारी की। महिलाएं श्रृंगार का सामान तो पुरुषों ने चुनरी तथा प्रसाद के रूप में लाठी को खरीदा वही बच्चे भी पीछे नहीं दिखे वे भी अपने लिए खिलौने आदि लेने के लिए मम्मी-पापा तथा दादा-दादी से जिद करते नजर आए।

होटल, लाज रहे फुल

रविवार की शाम से ही अन्य प्रांतों तथा जनपदों से श्रद्धालु अपने परिवार के साथ आने शुरु हो गए थे। रातभर होटल, धर्मशाला, लाज आदि स्थानों पर रूके रहे। ऐसे में बारह बजे के बाद से होटलों में कमरे खाली नहीं मिले तो लोग विवशतावश रेलवे स्टेशन, रोडवेज बस स्टैंड आदि जगहों पर रात बिताई। सुबह नींद खुलते ही गंगा स्नान करने के लिए घाटों की कूच करना शुरु कर दिया। जाम के झाम से हुए परेशान

शास्त्री पूर्व से लेकर अमरावती चौराहा, इलाहाबाद मार्ग पर जाम जैसी की स्थिति लगातार बनी रही। जाम होने के कारण कुछ बच्चों का स्कूल भी छूट गया हालांकि उतनी भीड़ पौष पूर्णिमा पर नहीं होती है जितनी वर्ष के पूर्णिमा पर हुई। इन मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लगी रही जिसके कारण लोग घंटो फंसे रहे। इस दौरान कोई पुलिस व यातायात पुलिस नजर नहीं आई।

chat bot
आपका साथी