मोदी सरकार के झूठे वादों की पोल खुली
मीरजापुर : अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि अब मोदी सरकार के झूठे वादे
मीरजापुर : अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया ने कहा कि अब मोदी सरकार के झूठे वादे की पोल खुल गई है। जनता यह समझ गई है कि सरकार केवल झूठ झटका पर चल रही है। वह किसानों व जनता की नहीं पूंजीपतियों की सरकार है। शनिवार को विजयपुर कोठी में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के किसान विरोधी है भूमि अधिग्रहण कानून को जनजन तक पहुचाएं। उनके झूठे वादे कि
मंहगाई कम कर देंगे, जनधन योजना, अच्छे दिनों के वादे को जनता को बताएं कि उनके असली हितैषी कौन है। जनता सब समझ गई आगामी चुनाव में वह कांग्रेस को फिर बहुमत देकर सत्ता सौंपेगी। इसके तैयारी में कार्यकर्ता जुट जाएं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधायक ललितेशपति त्रिपाठी, पूर्व विधायक भगौती प्रसाद चौधरी, गिरीश त्रिपाठी, रामराज ¨सह, राजधर दुबे, अर्चना चौबे आदि नेताओं ने संबोधित किया।
इसके पहले कांग्रेस नेताओं ने पीएल पूनिया का रेलवे स्टेशन पर माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस दौरान माताप्रसाद दुबे, राम ¨सह, सत्येंद्र ¨सह, शिवशंकर चौबे आदि थे।