धान क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला

मीरजापुर: जनपद में अभी तक धान की खरीद शून्य है। कारण अभी धान की कटाई न होना बताया जा रहा है। केंद्र

By Edited By: Publish:Thu, 30 Oct 2014 07:27 PM (IST) Updated:Thu, 30 Oct 2014 07:27 PM (IST)
धान क्रय केंद्रों पर लटक रहा ताला

मीरजापुर: जनपद में अभी तक धान की खरीद शून्य है। कारण अभी धान की कटाई न होना बताया जा रहा है। केंद्रों पर ताला लटक रहा है। खाद्य विभाग के अधिकारी 15 नवंबर के बाद धान की खरीद शुरू होने का दावा कर रहे हैं। उनका तर्क है कि अभी किसान धान की कटाई में जुटा है। किसानों की सुविधा के लिए जिले में 38 धान क्रय केंद्र खोले गए हैं। केंद्रों पर कहीं बोर्ड नहीं लगा है। 28 फरवरी तक खरीद की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है। शासन का आदेश था इसलिए सूचना भेज दी गई है। इस बार 55 हजार मीट्रिक टन धान खरीद का लक्ष्य रखा गया है। केंद्र पर बोरा व पैसा उपलब्ध है। किसान अभी खेतों में फंसे हुए हैं। उनका धान जब तैयार हो जाएगा तभी केंद्र पर आएंगे।

...........

धान का समर्थन मूल्य

सामान्य श्रेणी-1360

ग्रेड ए-14 सौ

खरीद का नियम-पहले आओ पहले पाओ।

अब तक खरीद-शून्य

धान की फसल से आच्छादित क्षेत्रफल- 56 हजार हेक्टेयर

कुल केंद्र-38

.............

15 नवंबर के बाद शुरू होगी खरीद

संभागीय खाद्य नियंत्रक श्री प्रकाश मिश्रा ने बताया कि अभी धान की कटाई हो रही है। 15 नवंबर के बाद ही धान केंद्रों पर आएगा। हर बार की यही स्थिति रहती है।

chat bot
आपका साथी