प्रमुख सचिव के जाने के बाद विकास कार्य ठप

By Edited By: Publish:Mon, 01 Sep 2014 09:08 PM (IST) Updated:Mon, 01 Sep 2014 09:08 PM (IST)
प्रमुख सचिव के जाने के बाद विकास कार्य ठप

मीरजापुर: प्रमुख सचिव नवतेज सिंह के जाने के बाद लोहिया गांवों में विकास की गतिविधियां ठप हो गई हैं। अधिकारी जब आते हैं उसके एक सप्ताह पहले काम शुरू हो जाता है। सड़कें बनने लगती हैं। सीसी रोड की साफ-सफाई शुरू हो जाती है। अधूरे कार्य पूरे होने लगते हैं। अधिकारियों की गाड़ियां गांवों में दौड़ने लगती हैं। यह सब खेल प्रमुख सचिव के रहने तक चलता है उनके जाने के बाद अधिकारी लोहिया गांवों को भूल जाते हैं।

प्रमुख सचिव ने छानबे विकास खंड के लोहिया गांव महड़ौरा में चौपाल लगाकर जन समस्याओं को सुना था और विकास कार्य का स्थलीय सत्यापन किया गया था। इस दौरान गांव में सीसी रोड की गुणवत्ता खराब पायी गयी थी। सड़क का निर्माण अधूरा था। इस पर उन्होंने क्वालिटी में सुधार लाने को कहा था लेकिन इस गांव में आज तक काम शुरू नहीं हो पाया। अब तो अधिकारी झांकने तक नहीं आते हैं। इसके पहले भी प्रमुख सचिव ने जिन गांवों में चौपाल लगाकर जनसमस्याओं को सुना था और विकास कार्य का स्थलीय सत्यापन किया था। खामियों में सुधार लाने को कहा था एक भी जगह काम शुरू नहीं हुआ। अब तो जनता यह कहने लगी है कि प्रमुख सचिव के निर्देश से क्या फायदा जब उसका अनुपालन होना ही नहीं है। उनके जाने के बाद अधिकारी भूल जाते हैं।

मंडलीय दवा स्टोर का निरीक्षण प्रमुख सचिव द्वारा आठ माह पहले किया गया था। उन्होंने घटिया ईट व सरिया को बदलने को कहा था लेकिन बिना सामग्री बदले प्लास्टर चालू करा दिया है। 28 अगस्त को प्रमुख सचिव जब जिले के दौरे पर आए थे तो जनप्रतिनिधियों द्वारा इसकी शिकायत की गई थी। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई थी और प्लास्टर रोकने को कहा था लेकिन काम रूका नहीं है।

इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विवेक पांडेय ने कहा कि विकास कार्य का सत्यापन कराया जा रहा है। अधूरे कार्य पूरे कराए जाएंगे।

chat bot
आपका साथी