नारी सशक्तिकरण के उत्थान को महिलाएं सम्मानित

सामाजिक संस्था अखिल विद्या समिति ने सोमवार को स्वरोजगार मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण के उत्थान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 22 Feb 2021 10:10 PM (IST) Updated:Mon, 22 Feb 2021 10:10 PM (IST)
नारी सशक्तिकरण के उत्थान को महिलाएं सम्मानित
नारी सशक्तिकरण के उत्थान को महिलाएं सम्मानित

मेरठ, जेएनएन। सामाजिक संस्था अखिल विद्या समिति ने सोमवार को स्वरोजगार मिशन के तहत नारी सशक्तिकरण के उत्थान के लिए महिलाओं को सम्मानित किया।

हाइलुकिग गीता ब्यूटी पार्लर में आयोजित कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष विष्णु अवतार रूहेला ने छात्राओं को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कहा कि बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ के साथ अब बेटियों को आत्म निर्भर बनाने की भी आवश्यकता है। महिला परिषद की पूनम रूहेला व स्वाति चौधरी ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए समिति द्वारा चलाये गये कायरें की जानकारी दी। गीता सैनी को जन जागरूकता व समाज सेवा के लिये सम्मानित किया। युवतियों को ग्रामीण विकास मंत्रालय द्वारा स्वरोजगार प्रशिक्षण के प्रमाण पत्र भी वितरित किये गये। अध्यक्षता रेखा सैनी व संचालन प्रिया सैनी ने किया। आकांक्षा खटाना, रितु नागर, वंशिका सैनी, किट्टू खारी, खुशबू जाटव सुहानी नागर आदि मौजूद रहे।

स्वच्छता को लेकर महिलाओं को किया जागरूक: राजकीय महिला महाविद्यालय के तत्वावधान में चल रहे एनएसएस के सात दिवसीय शिविर के चौथे दिन कार्यक्रम प्रभारी डा. गीता गुप्ता के नेतृत्व में छात्राओं ने अंबेडकर बस्ती में जाकर महिलाओं को स्वच्छता, पर्यावरण, राष्ट्रीय एकता, के बारे में जानकारी देकर जागरूक किया। वहीं, कस्बे के कंपोजिट विद्यालय में अमरीश शर्मा और रजनीश शर्मा ने छात्राओं को जागरूक किया। हालांकि, इस दौरान कार्यक्रम में शारीरिक दूरी को भूल गए।

फेयरवेल पार्टी आयोजित : डीपीएम सीनियर सेकेंड्री पब्लिक स्कूल बहसूमा में सोमवार को फेयरवेल पार्टी का आयोजन किया गया। कक्षा 12वीं के बच्चे ने भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय सचिव जगदीश त्यागी ने किया। छात्र-छात्राओं ने गीत-नृत्य के कार्यक्रमों से समां बांध दिया । प्रधानाचार्य जिया जैदी ने भी बच्चों का उत्साह बढ़ाया। कोíडनेटर अनुज त्यागी, हिमानी यादव, शिल्पा त्यागी, विशाल लोमेश , विनीता रस्तोगी, गुलाब सिंह, रीता यादव, सदा, रूपा राय, रेनू रानी, आयशा, शिवम तिवारी आदि का योगदान दिया।

chat bot
आपका साथी