Weather Update: सुबह आसमान पर बादलों की गश्‍त के बाद अचानक धूप ने किया गर्मी और उमस से बेहाल Meerut News

गुरुवार को दिन में मानसूनी बौछारों के बाद शुक्रवार को भी सुबह से आसमान पर बादल घिरे नजर आए। आसमान पर निकली धूप ने बारिश की संभावनाओं को विराम लगा दिया।

By Prem BhattEdited By: Publish:Fri, 31 Jul 2020 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 31 Jul 2020 02:26 PM (IST)
Weather Update: सुबह आसमान पर बादलों की गश्‍त के बाद अचानक धूप ने किया गर्मी और उमस से बेहाल Meerut News
Weather Update: सुबह आसमान पर बादलों की गश्‍त के बाद अचानक धूप ने किया गर्मी और उमस से बेहाल Meerut News

मेरठ, जेएनएन। Weather Update गुरुवार को दिन में मानसूनी बौछारों के बाद शुक्रवार को भी सुबह से आसमान पर बादल घिरे नजर आए। लेकिन देखते ही देखते ही आसमान पर निकली धूप ने बारिश की संभावनाओं को विराम लगा दिया। अचानक निकले सूरज ने गर्मी से बेहाल कर दिया। बढ़ती उमस से लोग परेशान रहे। आज शुक्रवार को बारिश होने की संभावना जताई जा रही थी। मौसम विभाग के अनुसार 29 जुलाई के बाद से वेस्‍ट यूपी में बारिश के आसार बनते नजर आ रहे थे। मेरठ और आसपास के जिलों में गुरुवार को बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया था। साथ ही पड़ रही उमस भरी गर्मी से भी राहत मिली। कई जगहों पर झमाझम बारिश हुई तो कई जगहों पर सावन के रिमझिम बारिश ने आनंदित किया। हालांकि हर साल की अपेक्षा इस वर्ष सावन माह में बारिश कुछ कम हुई है।

किसानों को मिलेगा लाभ

मेरठ में कई जगहों पर मौसम शुष्‍क रहा या केवल बादल छाये रहे तो कहीं कहीं हल्‍की-हल्‍की बूंदाबादी होती रही। वहीं अपने काम से निकले लोगों इस दौरान छतरी लेकर सड़कों पर चलते हुए नजर आए। बुलंदशहर में झमाझम बारिश से उमस भरी गर्मी से राहत तो मिला ही साथ मे किसान के फसलों को भी लाभ मिला। हालाकि इस दौरान रिमझिम बारिश के बीच हवा शांत रही।

इस माह कम बारिश

सावन म‍हीने में हर बार अधिक बारिश होती है। जिससे किसानों को राहत के साथ-साथ गर्मी से भी निजात मिलती है, पर इस वर्ष सावन के म‍हीने में पश्चिमी उप्र में कम बारिश हुई है। सावन के महीने में कम बारिश होने से फसलों में सिंचाई संबंधी समस्‍या सामने आ गई है। कई जगहों पर किसानों को सिंचाई करने के लिए ट्यूवेल का सहारा लेना पड़ रहा है।

रात भर रही उमस भरी गर्मी

मेरठ में रात भर उमस भरी गर्मी पड़ती रही। इसी बीच बिजली के गुल हो जाने से समस्‍या और बढ़ गई। मेरठ और आसपास की जिलें में रात भर उमस भरी गर्मी पड़ती रही। साथ ही कई जगहों पर बारिश होने से जलभराव का संकट बना हुआ है।

chat bot
आपका साथी