LokSabha Election 2019 : बुलंदशहर व नगीना में मतदाताओं के जज्बे को सलाम, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत

गुरुवार को संपन्न हुए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुलंदशहर और नगीना में मतदाता उत्साह से लबरेज दिखे। वोट करने में नगीना में तो महिलाओं ने पुरुषों को मात दे दी।

By Ashu SinghEdited By: Publish:Sat, 20 Apr 2019 10:08 AM (IST) Updated:Sat, 20 Apr 2019 10:08 AM (IST)
LokSabha Election 2019 : बुलंदशहर व नगीना में मतदाताओं के जज्बे को सलाम, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत
LokSabha Election 2019 : बुलंदशहर व नगीना में मतदाताओं के जज्बे को सलाम, जानिए कितना रहा वोट प्रतिशत
मेरठ,जेएनएन। गुरुवार को हुए लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में बुलंदशहर और नगीना लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने मतदान केंद्रों पर जोरदार आमद दर्ज कराई। बुलंदशहर में 62.74 फीसद जबकि नगीना में 63.50 फीसद मतदान हुआ है। खास बात यह है कि नगीना संसदीय सीट पर हुए मतदान में इस बार भी आधी आबादी पुरुषों से आगे निकल गई। इसे लोकतंत्र के महापर्व में एक शुभ संकेत कहा जा सकता है।
बुलंदशहर में 2.58 प्रतिशत अधिक मतदान
बुलंदशहर में इस उत्साह के कारण ही 2014 के मुकाबले मतदान 2.58 प्रतिशत अधिक रहा। जिला प्रशासन द्वारा शुक्रवार को जारी किए गए अंतिम आंकड़ों के अनुसार लोकसभा क्षेत्र में 62.74 फीसद मतदान हुआ। गुरुवार को मतदान संपन्न होने पर 60.90 प्रतिशत मतदान बताया गया था। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने और मतदाताओं को जागरूक करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किए गए। तमाम जागरूकता अभियान भी चलाए गए और खुद डीएम मतदाताओं की दहलीज पर पहुंचे और मतदान करने की अपील की।

शिकारपुर का मतदाता ज्यादा जागरूक
तमाम प्रयासों के सार्थक परिणाम भी इस बार सामने आए। प्रशासन के आंकड़ों के अनुसार शिकारपुर में मतदाता सबसे ज्यादा जागरूक निकले। यहां 64.70 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद दूसरे नंबर पर स्याना विधानसभा क्षेत्र में 63.52 प्रतिशत मतदान हुआ। तीसरे नंबर पर बुलंदशहर सदर विधानसभा के मतदाता रहे। यहां 62.73 प्रतिशत मतदान हुआ।
अनूपशहर विस क्षेत्र चौथे नंबर पर
चौथे नंबर पर अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र के मतदाता रहे। यहां 61.50 फीसद मतदान हुआ। सबसे कम डिबाई में 61.39 प्रतिशत मतदान हुआ। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में बुलंदशहर लोस सीट पर 60.16 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
नगीना के पांचों विस क्षेत्र में आधी आबादी आगे
नगीना संसदीय सीट पर हुए मतदान में इस बार भी आधी आबादी पुरुषों से आगे निकल गई। पांचों विधानसभा क्षेत्रों में महिलाओं का मतदान प्रतिशत पुरुषों से अधिक रहा है। 2014 में भी महिलाओं का मतदान फीसद पुरुषों से अधिक रहा था। गुरुवार देर रात्रि तक ईवीएम जमा करने के बाद नगीना लोकसभा में मतदान 63.50 फीसद रहा। पहले यह 63.53 प्रतिशत बताया गया था। 61.18 फीसद पुरुषों व 66.15 फीसद महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
थर्ड जेंडर का मतदान 10 फीसद
नगीना, नजीबाबाद, नूरपुर, नहटौर व धामपुर विस क्षेत्रों में आधी आबादी ने पुरुषों से अधिक मतदान किया। वहीं, थर्ड जेंडर का मतदान 10 फीसद रहा है। 2014 में नगीना सीट पर कुल 63.09 फीसद मतदान हुआ था। महिलाओं का मतदान फीसद 65.66 और पुरुषों का 60.84 रहा था। 
chat bot
आपका साथी