Uttarakhand Disaster: उत्‍तराखंड से Meerut में आई कॉल, स्‍वजन के चेहरे खिले, फंसे लोगों ने बताई आपबीती

Uttarakhand Disaster News मेरठ से लापता हुए दस लोगों की लोकेशन मिलने के बाद मंगलवार सुबह 1130 बजे उत्तराखंड से स्वजन के पास फोन काल आई। जिसके बाद घरवालों के चेहरे खिल उठे। फोन पर फंसे लोगों ने अपने स्‍वजन से पूरी आपबी‍ती बताई।

By Himanshu DwivediEdited By: Publish:Tue, 09 Feb 2021 12:25 PM (IST) Updated:Tue, 09 Feb 2021 12:25 PM (IST)
Uttarakhand Disaster: उत्‍तराखंड से Meerut में आई कॉल, स्‍वजन के चेहरे खिले, फंसे लोगों ने बताई आपबीती
मेरठ के दस लोगों का फोन आया ।

मेरठ, जेएनएन।Uttarakhand Disaster News: मेरठ से लापता हुए दस लोगों की लोकेशन मिलने के बाद मंगलवार सुबह 11:30 बजे उत्तराखंड से स्वजन के पास फोन काल आई। जिसने घर का माहौल बदल दिया। स्‍वजन के चेहरे खिल उठेे। वहीं लापता युवकों ने बताया कि वह फंसे हुए हैं, जहां पर उन्हें सोमवार शाम के बाद खाना भी नहीं मिल पाया है। स्वजन उत्तराखंड में खाने की व्यवस्था कराने में जुट गए हैं। लापता युवकों ने अपनी पूरी टीम को रैनी गांव के पास फंसा होना बताया है।

मेरठ से लापता हो गए थे दस युवक

बता दें कि उत्तराखंड की प्रलय में मेरठ से रवाना हुए दस लोग लापता हो गए थे। जिसमें रोहित प्रजापति टीम को लीड कर रहा था। यह सभी लोग तपोवन से लगभग 18 किमी उपर जियो के टावर में इलेक्ट्रिक वर्क का काम कर रहे थे। इन दस लोगों की टीम में मेरठ जिले के चार, नजीबाबाद का एक और अमरोहा के पांच लोग शामिल हैं। गंगानगर के खटकाना पुल आजाद नगर मोहल्ला निवासी चार युवक, जिसमें रोहित प्रजापति टीम को लीड कर रहा है। रविवार सुबह दस बजे के बाद स्वजन से सभी का संपर्क टूट गया था। सोमवार रात सभी की लोकेशन उत्तराखंड के तोलना गांव में मिली। जिसके बाद स्वजन ने राहत की सांस ली है।

घरवालों से बताई आपबीती

रोहित प्रजापति के रिश्तेदार सोमपाल प्रजापति ने बताया कि मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर रोहित का फोन आया। रोहित ने कहा कि वह सभी लोग रैनी गांव में फंसे हुए हैं। सभी सुरक्षित हैं, लेकिन उनके पास सोमवार शाम भोजन सामग्री समाप्त हो गई है। जिस कारण वह बेहद परेशान हैं। सभी लोग भूखे हैं। वहीं सेना से मदद की गुहार लगाई है तो जिसपर जवानों ने मदद का आश्‍वासन दिया है।

उत्‍तराखंड में फंसे हुए लोगों के नाम

1 - रोहित प्रजापति (22) पुत्र जगबीर सिंह

2 - प्रदीप (24) पुत्र लक्ष्मण

3 - बालकराम (25) पुत्र शेर सिंह

4 - अतुल (21) पुत्र सक्कू

उपरोक्त सभी निवासीगण आजाद नगर मोहल्ला, कसेरूखेडा थाना गंगानगर

5 - सुभाष (41) पुत्र अज्ञात निवासी नजीबाबाद

अमरोहा (उप्र) के लोग 

1- रोहित (28) पुत्र महेंद्र

2 - महीपाल (35) पुत्र जयपाल सिंह

3 - कवेंद्र सिंह (25) पुत्र जयपाल सिंह

4 - थान सिंह (45) पुत्र राम स्वरूप

5 - सनी दत्त (24) पुत्र अज्ञात

उपरोक्त सभी निवासीगण ग्राम सौंथ, थाना - सैद नंगली, तहसील - हसनपुर, जिला अमरोहा 

chat bot
आपका साथी