यूपी चुनाव 2022: सहारनपुर में बोले स्‍वतंत्र देव- अखिलेश सत्‍ता में आए तो जिन्ना की मूर्ति लगवाएंगे

UP Vidhan Sabha Chunav 2022 सहारनपुर के देवबंद में रविवार को भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव ने कहा कि यूपी में अगर अखिलेश यादव सत्ता में आते तो वे जिन्ना की मूर्ति लगवायंगे। स्‍वतंत्र देव यहां पर पर पार्टी के कार्यक्रम में शिरकत करने आए थे।

By Prem Dutt BhattEdited By: Publish:Sun, 23 Jan 2022 12:41 PM (IST) Updated:Sun, 23 Jan 2022 03:31 PM (IST)
यूपी चुनाव 2022: सहारनपुर में बोले स्‍वतंत्र देव- अखिलेश सत्‍ता में आए तो जिन्ना की मूर्ति लगवाएंगे
UP Vidhan Sabha Chunav 2022 भाजपा के प्रदेश अध्‍यक्ष स्‍वतंत्र देव रविवार को देवबंद आए।

सहारनपुर, जागरण संवाददाता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह रविवार को देवबंद पहुंचे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने जहां समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला वहीं केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जहान गार्डन में आयोजित प्रभावी मतदाता संवाद कार्यक्रम में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने सपा मुखिया अखिलेश यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वो कहते हैं मैं आ रहा हूं, क्या करेंगे आकर सरदार पटेल की प्रतिमा हटाकर जिन्ना की मूर्ति लगाएंगे।

रामभक्तों पर गोलियां चलवाई

सरदार पटेल की मूर्ति उखड़वाएंगे या राम मंदिर निर्माण पर बुलडोजर चलवायंगे। याद रखों कि सपा ने अयोध्या में रामभक्तों पर गोलियां चलवाई। अयोध्या का जलियावाला बाग बना दिया। सपा की हैसियत नहीं कि वह प्रदेश में सरकार बनाए। कांग्रेस पर कहा कि जो ट्रस्ट बनाकर कार्ये करते हैं वो आज देश चलाने की बात करते हैं। कहा कि भाजपा ने कश्मीर से धारा 370 समाप्त कराई।

भाजपा को मजबूत बनाएं

इसलिए आज वहां पत्थर नहीं बल्कि सैनिकों की गाड़ी पर फूल फेंके जाते है। मतदाताओं से आह्वान किया कि सभी मोदी और योगी बनकर भाजपा को मजबूत करने का काम करें। मतदान राष्ट्र की समृद्धि और राष्ट्रवाद के लिए होता है। इसलिए फूल के पक्ष में मतदान करें क्योंकि लक्ष्मी हाथी या साइकिल पर नहीं बल्कि कमल के फूल पर बैठ कर आती है।

बेटियां और देश की सीमाएं हुई सुरक्षित

इसके पूर्व कल शनिवार को सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कहा की उत्तर प्रदेश के मतदाताओं का गुंडों से पीछा छूटा है। बहन, बेटियां व देश की सीमाएं पूरी तरीके से सुरक्षित है। प्रदेश की जनता एक बार फिर योगी जी के हाथों को मजबूत करने का संकल्प ले चुकी है, जिससे विपक्ष की बौखलाहट बढ़ गई हैं। गांव जंदहेड़ा शमशपुर में प्रभावी कार्यकर्ता सम्मेलन में स्वतंत्र देव ने कहा कि भाजपा की सरकार से पूर्व पूरे प्रदेश में गुंडाराज था। बहू-बेटियां सुरक्षित नहीं थी। छात्राओं का स्कूल आना जाना दुश्वार था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कमान संभालने के बाद पलायन करने वाले लोगों को वापस बुलाया गया। गुंडागर्दी खत्म हुई और हर तरफ खुशहाली है।

chat bot
आपका साथी