यूपी चुनाव 2022: शामली की थानाभवन सीट पर राजनीतिक घमासान, जान‍िए क्‍या है कारण

UP Assembly Elections 2022 थानाभवन विधानसभा सीट पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है । सपा नेता शेर सिंह राणा और उनकी पत्नी ने खरीदा नामांकन पत्र। पूर्व मंत्री किरणपाल कश्यप भी ताल ठोकने को तैयार ।

By Taruna TayalEdited By: Publish:Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM (IST) Updated:Tue, 18 Jan 2022 12:03 AM (IST)
यूपी चुनाव 2022: शामली की थानाभवन सीट पर राजनीतिक घमासान, जान‍िए क्‍या है कारण
शामली की थानाभवन सीट पर राजनीतिक घमासान।

शामली, जागरण संवाददाता। थानाभवन विधानसभा सीट पर राजनीतिक घमासान शुरू हो गया है। गठबंधन में रालोद के खाते में गई इस सीट पर अशरफ अली उम्मीदवार घोषित किए गए हैं लेकिन सोमवार को सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा और उनकी पत्नी ने नामांकन पत्र खरीदा। शेर सिंह ने बताया कि समर्थकों का चुनाव लड़ने का दबाव है। सपा सरकार में मंत्री रहे किरणपाल कश्यप ने भी नामांकन पत्र खरीद लिया है।

थानाभवन सीट से विधायक सुरेश राणा प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। भाजपा ने उन्हें ही प्रत्याशी बनाया है। रालोद ने यहां जलालाबाद के पूर्व चेयरमैन अशरफ अली पर दांव लगाया है। अभी बसपा ने प्रत्याशियों की आधिकारिक सूची घोषित नहीं की है, लेकिन पार्टी किसी सैनी प्रत्याशी को उतारने की तैयारी में है।

थानाभवन विधानसभा क्षेत्र में कश्यप मतदाताओं की खासी तादाद है। सपा सरकार में मंत्री रहे किरणपाल कश्यप की अपने समाज में अच्छी पकड़ है। उधर, बसपा ने थानाभवन सीट से प्रत्याशी घोषित नहीं किया है। कांग्रेस ने जनपद की किसी सीट पर पत्ते नहीं खोले हैं।

chat bot
आपका साथी