नो-एंट्री में ट्रक ने युवक को टक्कर मारी, हंगामा-जाम

जागरण संवाददाता, मेरठ : नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस की रोक लगाने का दाव

By JagranEdited By: Publish:Sat, 30 Dec 2017 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 30 Dec 2017 03:00 AM (IST)
नो-एंट्री में ट्रक ने युवक को टक्कर मारी, हंगामा-जाम
नो-एंट्री में ट्रक ने युवक को टक्कर मारी, हंगामा-जाम

जागरण संवाददाता, मेरठ : नो-एंट्री में भारी वाहनों के प्रवेश पर पुलिस की रोक लगाने का दावा शुक्रवार को फेल साबित हुआ। शास्त्रीनगर के एल-ब्लॉक तिराहे पर नो-एंट्री में घुसे एक ट्रक ने साइकिल सवार को टक्कर मार दी। गुस्साए लोगों ने ट्रक चालक की पिटाई कर दी और एल-ब्लॉक तिराहे पर जाम लगा दिया।

गनी मस्जिद के पास रसूलपुर निवासी साद पुत्र मोहम्मद शाहिद क्राकरी की दुकान पर काम करता है। वह साइकिल से दुकान पर जा रहा था। एल ब्लॉक तिराहे के पास उसे एक ट्रक ने टक्कर मार दी। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

मौजूद लोगों ने ट्रक को रोक लिया, चालक की पिटाई की और तोड़फोड़ का प्रयास किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बचाया। लोगों का आरोप था कि नो-एंट्री में ट्रक पुलिस की मिलीभगत से घुसा है। लोगों ने एल-ब्लॉक तिराहे पर जाम लगा दिया। पुलिस ने जाम खुलवाने का प्रयास किया। इस दौरान भीड़ के साथ पुलिस की हाथापाई भी हुई। करीब एक घंटे के बाद जाम खुलवा दिया गया। एसओ नौचंदी संजय कुमार ने बताया कि घायल युवक की तरफ से तहरीर नहीं आई है। तहरीर आने पर केस दर्ज किया जाएगा।

chat bot
आपका साथी