Today In Meerut: शूटिंग प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर, जानिए शहर के अन्‍य कार्यक्रम

Today In Meerut धार्मिक आयोजनों की कड़ी में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की खुशी में शहर में विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जिसमें प्रभात फेरी से लेकर गुरु दरबार व कवि दरबार आदि का आयोजन होगा। गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब लेखा नगर में कार्यक्रम होंगे।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sun, 17 Jan 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sun, 17 Jan 2021 06:16 AM (IST)
Today In Meerut: शूटिंग प्रतियोगिता में युवा प्रतिभागी दिखाएंगे हुनर, जानिए शहर के अन्‍य कार्यक्रम
उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुराई गुट) की राम सहाय कालेज गढ़ रोड पर बैठक होगी।

मेरठ, जेएनएन। Today In Meerut धर्म-कर्म में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व की खुशी में शहर में विभिन्न आयोजन होंगे। जिसमें प्रभात फेरी से लेकर गुरु दरबार व कवि दरबार आदि का आयोजन होगा। इस कड़ी में गुरुद्वारा कीर्तन गढ़ साहिब लेखा नगर में गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर सुबह दस बजे कवि दरबार और 12.30 बजे से गुरु दरबार का आयोजन होगा। कवि दरबार में यह तय किया गया है कि सुनाई जाने वाली कविता गुरु गोविंद सिंह के जीवन पर आधारित हो और कविता कंठस्थ हो। उधर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा थापर नगर की प्रभात फेरी सुबह निकाली जाएगी। वहीं, रविवार को बालाजी सेवा संस्थान का हनुमान मंदिर राजेंद्र नगर में हनुमंत कथा व कलश पूजन दोपहर का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम में 21 जनवरी तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

शूटिंग प्रतियोगिता व घुड़सवारी में शो जम्पिंग करेंगी रोमांचित

बालेराम ब्रजभूषण सरस्वती शिशु मंदिर इन दिनों शूटिंग में कमाल की प्रतिभा रखने वाले देशभर के युवा अपना हुनर दिखा रहे हैं। रविवार को भी सुबह दस बजे अलग-अलग वर्गों में युवा प्रतिभावानों की योग्यता दिखने को मिलेगी। वहीं, आरवीसी सेंटर एंड कालेज में घुड़सवारी प्रतियोगिता का शो जम्पिंग 1.45 बजे होगा। जिसमें हैरतअंगेज गतिविधि किसी को भी आश्चर्य में डाल देने का अनुभव अहसास कराएगी। उधर, जिला कराटे-डू एसोसिएशन का इनकम टैक्स कालोनी में चौथा वार्षिक कार्यक्रम का आयोजन तय हुआ है।

उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ ठकुराई गुट की बैठक

विभिन्न मुद्दों को लेकर उप्र. माध्यमिक शिक्षक संघ(ठकुराई गुट) की राम सहाय कालेज गढ़ रोड पर बैठक सुबह 11 बजे निर्धारित की गई है। वहीं, भारत विकास परिषद उत्कर्ष शाखा की शर्मा स्मारक पर बैठक होगी। उधर, भीम आर्मी की कालियागढ़ी में बैठक का कार्यक्रम तय हुआ है। जबकि, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की फिएस्टा एस2एस रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता दोपहर तीन बजे होगी।

chat bot
आपका साथी