Today In Meerut: पराक्रम दिवस के रूप में मनेगा नेताजी का जन्मदिवस, जानिए और क्या होगा आज शहर में

Today In Meerut आज नेताजी का जन्‍मदिवस है। इस मौके पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मेरठ का कमिश्नरी चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण सुबह 930 बजे होगा।पीएल शर्मा स्मारक में कवि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

By PREM DUTT BHATTEdited By: Publish:Sat, 23 Jan 2021 06:16 AM (IST) Updated:Sat, 23 Jan 2021 06:16 AM (IST)
Today In Meerut: पराक्रम दिवस के रूप में मनेगा नेताजी का जन्मदिवस, जानिए और क्या होगा आज शहर में
आज मेरठ कालेज के स्वर्ण जयंती पार्क में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन होगा।

मेरठ, जेएनएन। नेताजी सुभाषचंद्र बोस का जन्मदिवस शनिवार को मेरठ शहर में पराक्रम दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इस अवसर पर तमाम स्थानों पर कार्यक्रम होंगे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा मेरठ का कमिश्नरी चौराहे पर नेताजी की प्रतिमा पर माल्यार्पण सुबह 9:30 बजे होगा। नेताजी जन्म दिवस समारोह समिति का पीएल शर्मा स्मारक में कवि सम्मेलन सुबह 10 बजे से शुरू होगा।

स्वतंत्रता सैनानी हरी सिंह भगवत सिंह स्मृति न्यास का नेताजी सुभाषचंद्र बोस के जन्मदिवस पर दीप यज्ञ महाराणा प्रताप पार्क नई मोहनपुरी में शाम 5 बजे से आयोजित होगा। विश्व हिंदू महासभा मेरठ का जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के सामने नेताजी की जयंती पर पराक्रम दिवस कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे से। शहीद मंगल पांडे पीजी कालेज में पराक्रम दिवस का आयोजन दोपहर 2 बजे से होगा।

जेल चुंगी रामलीला कमेटी द्वारा श्री बटेश्वर महादेव मंदिर जेल चुंगी चौराहा में प्रभु श्रीराम की महाआरती का आयोजन शाम 6 बजे से होगा। आरजी पीजी कालेज में एनसीसी इकाइयों के लिए प्रतियोगिताओं का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मेरठ कालेज के स्वर्ण जयंती पार्क में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन सुबह 10 बजे से होगा। मेरठ कालेज के शिक्षा विभाग में बालिका सुरक्षा पर कार्यशाला दोपहर 12 बजे से होगी।

पंजाब नेशनल बैंक स्टाफ एसोसिएशन की बांबे बाजार चेंबर आफ कामर्स में बैठक सुबह 11 बजे से होगी। आबू लेन में दास मोटर के निकट सुमन साड़ी में जश्न-ए-रेशम प्रदर्शनी सुबह 11:30 बजे से शुरू होगी। शिवसेना मेरठ इकाई की बाला साहेब ठाकरे की जयंती पर छीपी टैंक कार्यालय से हिंदू स्वाभिमान रैली दोपहर 12 बजे आरंभ होगी।

chat bot
आपका साथी