तीन गोदामों पर छापा, आठ कुंतल मांस बरामद

लिसाड़ी गेट क्षेत्र के नीचा सद्दीक नगर में मिनी कमेले के नाम से दर्जनों गोदाम हैं आज इस मिनी कमेले के आठ कुंतल मांस बरामद हुआ।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 05 Aug 2019 03:00 AM (IST) Updated:Mon, 05 Aug 2019 06:32 AM (IST)
तीन गोदामों पर छापा, आठ कुंतल मांस बरामद
तीन गोदामों पर छापा, आठ कुंतल मांस बरामद

मेरठ,जेएनएन। लिसाड़ी गेट क्षेत्र के नीचा सद्दीक नगर में मिनी कमेले के नाम से दर्जनों गोदाम हैं, जिनमें अवैध तरीके से पशुओं का कटान होता है। रविवार को पुलिस ने ऐसे तीन कमेलों पर छापामारी की। पुलिस को देखते ही कटान करने वाले दीवार कूदकर भाग गए। एक गोदाम से करीब आठ कुंतल मांस और गर्दन कटी हुई तीन भैंस व कटान के औजार भी बरामद हुए। पुलिस ने बरामद मांस गड्ढा खुदवाकर दबा दिया। पुलिस ने एक नामजद और आधा दर्जन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।

रविवार को वायरलेस सेट पर पुलिस को इस्लामाबाद चौकी क्षेत्र नीचा सद्दीकनगर के तीन गोदामों में पशु कटान होने की सूचना फ्लैश हुई थी। दारोगा भुवनेश कुमार ने पुलिस फोर्स के साथ तीनों गोदामों पर छापामारी की। यह गोदाम ऊंचा सद्दीकनगर निवासी कय्यूम, सलीम और राजू के हैं। पुलिस को कय्यूम के गोदाम से कटान होते हुए मिला। मौके पर मौजूद कटान करने वाले आरोपित दीवार कूदकर भाग गए। पुलिस ने मौके से कटा हुआ करीब आठ कुंतल मीट और गर्दन कटी हुई तीन भैंस, ठेला, तराजू और औजार बरामद किए। पुलिस की कार्रवाई से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। क्षेत्रवासियों की भीड़ जमा हो गई। मौके पर ही पशु चिकित्सक डा. बीपी सिंह को बुलाकर बरामद मांस की पहचान कराई। मांस भैंस का था, जिसके बाद पुलिस ने मांस और कटी हुई भैंस को दबा दिया।

होटल और दुकानों पर होता है सप्लाई

पुलिस ने बताया कि गोदाम से बरामद मांस शहर के होटल और दुकानों पर काफी समय से सप्लाई होता रहा है। बरामद मांस भी शाम तक संबंधित जगहों पर ऑर्डर पर सप्लाई करना था। आसपास रहने वाले क्षेत्रवासी भी इस अवैध धंधे की जानकारी पुलिस को नहीं दे रहे थे। छापा लगा तो भीड़ जमा हो गई।

इनका कहना है..

कय्यूम नामजद और आधा दर्जन अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। फरार आरोपितों को गिरफ्तार किया जाएगा। बरामद मांस और कटी भैंस दबवा दी है।

- दिनेश चंद शुक्ला, सीओ कोतवाली।

chat bot
आपका साथी