रोशनदान के सरिये उखाड़ बाल सुधार गृह से तीन किशोर भागे

सूरजकुंड स्थित राजकीय बाल गृह (किशोर) की सुरक्षा को धता बताकर तीन किशोर शुक्रवार रात फरार हो गए। शनिवार सुबह गिनती में तीन किशोर कम मिलने पर हड़कंप मच गया। अंदरखाने खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर नौचंदी थाना को घटना की जानकारी दी गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 16 Jun 2019 05:00 AM (IST) Updated:Sun, 16 Jun 2019 06:25 AM (IST)
रोशनदान के सरिये उखाड़ बाल सुधार गृह से तीन किशोर भागे
रोशनदान के सरिये उखाड़ बाल सुधार गृह से तीन किशोर भागे

मेरठ, जेएनएन : सूरजकुंड स्थित राजकीय बाल गृह (किशोर) की सुरक्षा को धता बताकर तीन किशोर शुक्रवार रात फरार हो गए। शनिवार सुबह गिनती में तीन किशोर कम मिलने पर हड़कंप मच गया। अंदरखाने खोजबीन के बाद भी कोई सुराग न लगने पर नौचंदी थाना को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने प्रथम सूचना दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में भी मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

सूरजकुंड स्थित राजकीय बाल गृह (बालक) में लावारिस हालत में मिलने वाले किशोर रखे जाते हैं। वर्तमान में 28 किशोर यहां रखे गए हैं। शनिवार सुबह गिनती में तीन किशोर कम मिले। ये मेरठ, बरेली व सोनभद्र जिले के रहने वाले हैं। घटना के बाद हड़कंप मच गया। बाल गृह के इर्द-गिर्द जांच करने पर बाथरूम के रोशनदान की खिड़की के सरिये मुड़े मिले तो किशोरों के भागने का पता चला। रोडवेज बस अड्डा, रेलवे स्टेशन आदि स्थानों पर घंटों कांबिंग के बाद भी किशोरों का पता नहीं चला। इसके बाद राजकीय बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक प्रकाश चंद्र ने नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पुलिस व विभागीय स्तर पर चल रही जांच

उक्त घटनाक्रम की जांच दो स्तर पर शुरू कर दी गई है। जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में विभागीय स्तर पर छानबीन की जा रही है तो वहीं, पुलिस अपने स्तर से जांच कर रही है। दोनों विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जांच में दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों पर कार्रवाई की जाएगी। इनका कहना-

तीन किशोर बाथरूम के रोशनदान की खिड़की के सरिये उखाड़कर राजकीय बाल गृह से फरार हुए हैं। तीनों लावारिस हालत में पाए जाने पर यहां लाए गए थे। मामले की जांच कर उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी, जिसके आधार पर कार्रवाई होगी।

-शत्रुघ्न कन्नौजिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी बाल गृह के प्रभारी अधीक्षक ने नौचंदी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। किन-किन कर्मचारियों की लापरवाही से किशोर भागे, इसकी जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

-डॉ. अखिलेश नारायण सिंह, एसपी सिटी

chat bot
आपका साथी