इस बार प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर बूथ पर भेजे जाएंगे कार्मिक

त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी बड़ी

By JagranEdited By: Publish:Mon, 17 Jan 2022 01:15 AM (IST) Updated:Mon, 17 Jan 2022 01:15 AM (IST)
इस बार प्रतिरोधक क्षमता मजबूत  कर बूथ पर भेजे जाएंगे कार्मिक
इस बार प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर बूथ पर भेजे जाएंगे कार्मिक

मेरठ,जेएनएन। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में मतदान कार्मिक के रूप में ड्यूटी करने वाले कर्मचारी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के शिकार हुए थे। उससे सबक लेते हुए इस बार मतदान कार्मिकों को रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत करके बूथों में मतदान के लिए भेजा जाएगा। इनके साथ-साथ फ्रंट लाइन वर्कर और हेल्थ वर्करों को भी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली आयु रक्षा किट देने का आदेश केंद्रीय आयुष मंत्रालय ने दिया है। मंत्रालय ने होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को भी आयुष औषधियां उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिलाधिकारी के. बालाजी ने सभी अधिकारियों को जनपद में इसे लागू करने का निर्देश दिया है। विभागों से कार्मिकों की संख्या मांगी गई है।

---

यह है आयु रक्षा इम्युनो बूस्टिंग किट

- च्यवनप्राश 180 ग्राम (एक यूनिट)

- आयुष क्वाथ 100 ग्राम (एक यूनिट)

- समसमनी वटी 30 ग्राम (एक यूनिट)

- अणु तेल 10 मिली (दो यूनिट)

विभागों को भेजे जाने लगे मतदान कार्मिकों के ड्यूटी पत्र: विधानसभा चुनाव 2022 के मतदान के लिए कार्मिकों की ड्यूटी लगा दी गई है। इन ड्यूटी पत्रों को जिला प्रशासन संबंधित विभागों और कार्यालयों में भेज रहा है। पोलिंग पार्टी में शामिल पीठासीन अधिकारी, प्रथम, द्वितीय और तृतीय मतदान अधिकारी सभी पदों की ड्यूटी का आदेश प्रकाशित करा दिया गया है। अब एक विभाग के सभी कार्मिकों के ड्यूटी पत्र एकत्र करके उन्हें लिफाफों में सील करके संबंधित विभागों को भेजा जा रहा है। कलक्ट्रेट के इंग्लिश आफिस में रविवार को देर रात तक यह कार्य किया गया। वहीं ड्यूटी आदेश मिलते ही ऐसे कर्मचारी परेशान हो उठे हैं, जो चुनाव ड्यूटी नहीं करना चाहते।

chat bot
आपका साथी