मेरठ में प्लाट देखने आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर Meerut News

मेरठ में फूफा के घर प्लाट देखने आए युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस मामले की जांच कर ही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

By Edited By: Publish:Sat, 26 Sep 2020 08:00 AM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 08:08 AM (IST)
मेरठ में प्लाट देखने आए युवक को मारी गोली, हालत गंभीर Meerut News
मेरठ में प्लाट देखने आए युवक पर बाइक सवार युवकों ने गोली चला दी।

मेरठ, जेएनएन। फूफा के घर प्लाट देखने आए युवक पर बाइक सवार तीन युवकों ने गोली चला दी। कंधे में गोली लगने से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों के पीछे दौड़ने पर आरोपित फाय¨रग करते हुए फरार हो गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने जांच-पड़ताल की। युवक को हापुड़ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है। भावनपुर थाना क्षेत्र के नंगला साहू निवासी आलम गीर के फूफा इनामुल राणा लिसाड़ी गेट थाना क्षेत्र के समर गार्डन में रहते हैं। उन्होंने बताया कि दो-तीन दिन से वह प्लाट देखने के लिए आ रहा था।

शुक्रवार रात वह करीब आठ बजे घर में बैठा था। बात करते हुए वह जैसे ही बाहर को निकला तभी बाइक पर सवार तीन युवकों में से एक ने उस पर गोली चला दी, जो उसके कंधे में जा लगी। आवाज सुनकर फूफा का बेटा सुभान आरोपितों के पीछे दौड़ा तो वह फाय¨रग करते हुए भाग गए। आसपास के लोग भी एकत्र हो गए। घायल को हापुड़ रोड स्थित नर्सिग होम में भर्ती कराया गया है। सीओ कोतवाली अर¨वद चौरसिया ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। लोगों से पूछताछ की जा रही है। अभी तक तहरीर भी नहीं दी गई है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

chat bot
आपका साथी