अवैध कालोनियों की दीवार ध्वस्त कर खोद दिया रास्ता

भोला रोड पर निर्माणाधीन छह अवैध कालोनियों की दीवार ध्वस्त करके उसके रास्ते की खोदाई कर दी गई। यहां एमडीए की ओर से अवैध कालोनी का बोर्ड लगा दिया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Apr 2019 08:00 AM (IST) Updated:Fri, 19 Apr 2019 08:00 AM (IST)
अवैध कालोनियों की दीवार ध्वस्त कर खोद दिया रास्ता
अवैध कालोनियों की दीवार ध्वस्त कर खोद दिया रास्ता

मेरठ। भोला रोड पर निर्माणाधीन छह अवैध कालोनियों की दीवार ध्वस्त करके उसके रास्ते की खोदाई कर दी गई। यहां एमडीए की ओर से अवैध कालोनी का बोर्ड लगा दिया जाएगा।

प्रवर्तन खंड जोन सी- के अंतर्गत भोला रोड पर कुंवर पाल पुत्र नैन सिंह अवैध कालोनी का निर्माण करा रहे थे। यह निर्माण खसरा नंबर 778-ख, 780-क, 785 व 776 है। इन सभी खसरा को मिलाकर 15 हजार वर्ग मीटर क्षेत्रफल में करीब छह कालोनियों के लिए कार्य जारी था। रास्ता तैयार करके नींव निर्माण किया जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर गुरुवार को एमडीए टीम ने जेसीबी चलाकर नींव ढहा दी और रास्तों की खोदाई कर दी। दरअसल, चुनाव तक एमडीए की कार्रवाई शिथिल पड़ गई थी इसलिए अवैध निर्माणकर्ताओं ने कालोनियां काटनी शुरू कर दी थी। अवैध निर्माण तेजी से बढ़े थे। जोन-सी के जोनल अधिकारी आलोक रंजन ने बताया कि जोन में इस तरह की कार्रवाई चलती रहेगी। कालोनी विकसित करने से पहले लेआउट पास कराएं या और जो पहले से बना चुके हैं वे शमन मानचित्र पास कराएं। अन्यथा कार्रवाई में किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

नूरनगर में भी ध्वस्त की गई कालोनी

प्रवर्तन जोन-ए के अंतर्गत नूर नगर में खसरा संख्या 133 व 134 पर निर्माणाधीन अवैध कालोनी को ध्वस्त कर दिया गया। यहां पर सड़क निर्माण जारी था। जेसीबी चलाकर सड़क खोद दी गई। यह कालोनी योगेंद्र कुमार शास्त्री द्वारा न्यू शास्त्री कालोनी के नाम से तैयार की जा रही थी।

डेयरी बाहर ले जाने की संचालक कर लें तैयारी

मेरठ। शहर से डेयरी बाहर ले जाने की तैयारी संचालक कर लें, क्योंकि जल्द ही नगर निगम उनको नोटिस जारी करेगा। इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश के बाद डेयरियों को शहर से बाहर करने की कवायद में नगर निगम अधिकारी जुट गए हैं।

गुरुवार को नगर आयुक्त मनोज चौहान ने बैठक ली, जिसमें अपर नगर आयुक्त अमित कुमार सिंह, मुख्य अभियंता जितेंद्र केन, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. गजेंद्र सिंह, मुख्य वित्त एवं लेखाधिकारी संतोष कुमार शर्मा समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी