टोल प्लाजा पर फौजी के तीनों हमलावरों को भेजा जेल

दौराला के तीन युवकों

By JagranEdited By: Publish:Mon, 04 Jul 2022 01:55 AM (IST) Updated:Mon, 04 Jul 2022 01:55 AM (IST)
टोल प्लाजा पर फौजी के तीनों हमलावरों को भेजा जेल
टोल प्लाजा पर फौजी के तीनों हमलावरों को भेजा जेल

टोल प्लाजा पर फौजी के तीनों हमलावरों को भेजा जेल

मेरठ, जेएनएन। सिवाया टोल प्लाजा पर शनिवार देर शाम को छुट्टी पर घर आए फौजी पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला कर घायल किया था। फौजी की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपितों की टोल प्लाजा के फुटेज के आधार पर तलाश की। तीनों आरोपितों को दौराला कस्बे से धर दबोचा। पुलिस ने रविवार को तीनों आरोपितों न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। सरधना थाना क्षेत्र में गांव सलावा निवासी फौजी पिछले कई दिनों से छुट्टी पर अपने घर आए हुए हैं। शनिवार को फौजी कार से रिश्तेदारी में मेरठ गए थे। देर शाम वापस गांव जाते हुए सिवाया टोल प्लाजा की लेन को पार किया था। तभी फौजी ने देखा कि एक टेंपो चालक को कार सवार तीन युवक बेरहमी से पीट रहे थे। आसपास खड़े लोगों ने चालक को बचाने का प्रयास भी नहीं किया। फौजी ने कार रोकी और चालक को बचाने पहुंच गए। आरोप था कि तीनों युवकों ने चालक को छोड़ फौजी को घेरकर बुरी तरह पीटा। इस दौरान टेंपो चालक वहां से फरार हो गया। फौजी ने प्रकरण का दौराला थाने में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीवी फुटेज खंगालकर आरोपितों तक पहुंची और एक के बाद एक तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान दौराला कस्बा निवासी अक्षय अहलावत पुत्र कुलदीप, अभिषेक पुत्र चंद्रवीर और आशीष पुत्र राकेश के रूप में हुई है। इंस्पेक्टर आरके पचौरी का कहना है कि तीनों आरोपितों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया है। तीनों आपराधिक किस्म के हैं। कुछ लोग सामने आए हैं, जो तीनों युवकों की गुंडई से परेशान थे। उन्हें भी आधार बनाया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी