मेरठ में 45 कालोनियों का संघर्ष जारी, गूंजा 'वी वांट लिंक मार्ग' का नारा, छात्राओं ने निकाली रैली

मेरठ में बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग निर्माण को मांग तेज होती जा रही है। गुरुवार को लिंक मार्ग जनआंदोलन समिति के बैनर तले महावीर शिक्षा सदन की बालिकाओं ने हाथों में लिंक मार्ग की मांग लिखी तख्तियां लेकर रैली निकाली।

By Parveen VashishtaEdited By: Publish:Thu, 18 Nov 2021 04:58 PM (IST) Updated:Thu, 18 Nov 2021 04:58 PM (IST)
मेरठ में 45 कालोनियों का संघर्ष जारी, गूंजा 'वी वांट लिंक मार्ग' का नारा, छात्राओं ने निकाली रैली
मेरठ में 45 कालोनियों का संघर्ष जारी, छात्राओं ने निकाली रैली

मेरठ, जागरण संवाददाता। बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग निर्माण को लेकर शहर की 45 कालोनियों का संघर्ष जारी है। गुरुवार को लिंक मार्ग जनआंदोलन समिति के बैनर तले महावीर शिक्षा सदन की बालिकाओं ने मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए रैली निकाली।

प्रशासन की ओर से पूर्व निर्धारित मार्ग से रैली निकालने की नहीं मिली अनुमति

बागपत रोड-रेलवे रोड लिंक मार्ग की मार्ग को निकाली गई रैली का रूट विद्यालय से लेकर रेलवे रोड तिराहे पर जैननगर मंदिर से वापस विद्यालय की ओर लौटना था। प्रशासन की ओर से अनुमति न मिलने का हवाला देखकर पदाधिकारियों को वहां जाने से रोका गया। इसके बाद पदाधिकारियों ने विद्यालय से पार्क के बीच करीब 100 मीटर के दायरे से ही में सांकेतिक रैली निकाली।

मांग को लेकर छात्राओं ने लगाए नारे

रैली के दौरान छात्राओं में लिंक मार्ग को लेकर भरपूर उत्साह दिखा। उन्‍होंने वी वांट लिंक मार्ग, वंदेमातरम, लेकर रहेंगे लिंक मार्ग आदि नारे लगाए। समिति के सदस्‍यों ने ने कहा कि लिंक मार्ग बनाने का रास्ता साफ करने को लेकर सेना व प्रशासन की बैठक को एक माह पूरा होने को है और अभी तक कहीं से कोई सकारात्मक संकेत नहीं दिख रहे हैं। अभी तक रोड के लिए प्रस्तावित भूमि का सर्वे तक नहीं हो सका है। ऐसे में समिति आंदोलन तेज करेंगी और जनप्रतिनिधियों को भी घेरेगी।

मार्ग इलाके के लोगों की जरूरत व अधिकार

समिति के अध्यक्ष सरदार राजेन्द्र सिंह ने कहा लिंक मार्ग इलाके के लोगों की जरूरत व अधिकार है। इसे पहले ही बन जाना चाहिए था, लेकिन उपेक्षा के चलते यह संभव नहीं हो सका, मजबूरन इलाके के लोगों को आंदोलन का सहारा लेना पड़ रहा है। इस दौरान विद्यालय की छात्रा दिव्या ने बताया कि वे रोहटा रोड रहती हैं और जाम के कारण उन्हें यहां तक आने में इन दिनों एक घंटे से भी अधिक समय लग जाता है। वहीं मनीषा प्रजापति ने कहा कि सड़क बनने से स्कूल जल्दी पहुंच सकेंगी और समय से घर पर पहुंचकर पढाई को अधिक समय दे सकेंगी। इस दौरान जैननगर के अजीत जैन, अमित जिंदल, सुशील जैन, सतपाल जैन आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी